How To Pick Sweet Grapes: ताजे और मीठे अंगूर खाना किसे पसंद नहीं होता है। मीठे अंगूर खाने का मजा ही कुछ और होता है। यह काफी रसीले होते हैं। वैसे भी आज के समय अंगूरों का सीजन चल रहा है और मार्केट में कई तरह के अंगूर मिल रहे हैं। आप हर जगह लाल, काले और हरे अंगूर बड़े पैमाने पर देख सकते हैं। हालांकि, अंगूर खट्टे हैं या फिर मिठे इसकी पहचान करना काफी मुश्किल काम होता है।
मीठा अंगूर होता है रसदार
अंगूर को लेकर एक मुहावरा काफी फेमस है। अंगूर खट्टे हैं… वाकई में खट्टे अंगूर मुंह के स्वाद को बिगाड़ देते हैं। वहीं, मिठे अंगूर एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है। यह काफी रसदार भी होता है। हालांकि, आज के समय में लोग अधिक कमाई के चक्कर में अंगूर को पेड़ से कच्चे ही तोड़ लेते हैं, जिसके कारण इसका स्वाद बेहतर नहीं हो पाता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे की मीठे अंगूर की पहचान कैसे करें।
मीठे अंगूर की पहचान कैसे करें
खरीदते समय देखें अंगूर का रंग
मीठे अंगूर की पहचान आप अंगूर के रंग को देख कर भी कर सकते हैं। हरे अंगूर अगर हल्के हरे या फिर पीले रंग का होता यह अधिक मीठा होता है। वहीं, गहरे हरे रंग वाला अंगूर सामान्य तौर पर खट्टे होते हैं। वहीं, गहरे बैंगनी या काले रंग के अंगूर पूरी तरह पके होते हैं, जिससे इनका स्वाद काफी मीठा होता है। वहीं, मीठे लाल रंग वाला अंगूर गहरा लाल या गुलाबी होता है।
अंगूर के आकार पर दें ध्यान
अंगूर खट्टे हैं या फिर मीठे आप इसकी पहचान आप अंगूर के आकार को देखकर भी कर सकते हैं। मीठे अंगूर हल्के नरम और रसदार होते हैं। वहीं, कठोर अंगूर खट्टे या फिर कम मीठे वाले हो सकते हैं।
छिलके से करें अंगूर की पहचान
अंगूर खरीदते समय आप इसके छिलके पर भी आप ध्यान दे सकते हैं। अगर अंगूर का रंग अधिक चमकदार है तो अंगूर के मीठे होने की संभावना काफी है। वहीं, सिकुड़े हुए अंगूर अधिक मीठे नहीं होते हैं।
अंगूर को कैसे करें स्टोर?
कई बार तो मार्केट से अंगूर को खरीद कर लोग अधिक मात्रा में ला लेते हैं। हालांकि, इसको स्टोर करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, आप अंगूर को आसानी से स्टोर भी कर सकते हैं। अंगूर को सही से स्टोर करने के लिए आप इसको धोए बगैर हवादार कंटेनर में रखें फिर इसको फ्रिज में रख दें। आप इसको फ्रिज में डंठल सहित ही रखें, जिससे इसकी ताजगी 10 से 12 दिन तक बनी रहेगी। आगे पढ़िएः बालों के लिए अमृत है यह लाल फूल