How To Choose Perfect Lipstick: मेकअप में लिपस्टिक बेहद जरूरी प्रोडक्ट है। इसके बिना आपका लुक कंप्लीट ही नहीं हो सकता है। चेहरे पर अगर मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाए तो आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ सकती है।

लेकिन इसके विपरीत गलत चीजें चेहरे पर लगाने से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में एक सवाल होता है कि होठों के लिए परफेक्ट लिपस्टिक कैसे चुनें? तो इसके लिए हमेशा आपको अपनी स्किन के कलर के अनुसार ही लिपस्टिक का शेड खरीदना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।

गेहुंआ रंग होने पर चुनें इस तरह के लिपस्टिक शेड

भारत में ज्यादातर लोगों का रंग गेहुंआ होता है। ऐसे में आपको मौवे शेड, बेरी, कारमेल टोन के लिपस्टिक शेड खरीदने चाहिए। आपको पेस्टल शेड लगाने से बचना चाहिए। ये आपकी स्किन टोन के हिसाब से सही नहीं दिखेंगे।

सांवली सूरत पर जचेंगे ये लिपस्टिक शेड्स

अगर आपका रंग सांवला है तो आपको रियल शेड्स ट्राई करने चाहिए। इससे आपको नेचुरल कलर मिलेगा। आप बेरी टोन शेड भी अप्लाई कर सकते हैं। टेराकोटा या बर्न नारंगी कलर भी आपके ऊपर अच्छा लगेगा।

गोरे रंग पर अच्छे लगेंगे लिपस्टिक के ये रंग

अगर आपका रंग फेयर है तो आपको कंट्रास्ट रंगों से बचना चाहिए। ये आपके स्किन कलर को दबा सकता है। इसलिए आपको लाइट कोरल शेड, सॉफ्ट पिंक, पीची न्यूड कलर आपके ऊपर ज्यादा अच्छे लगेंगे।