Shilajit Test: शिलाजीत में 80 से अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से न केवल शरीर की इम्यूनिटी और स्टेमिना बढ़ता है। बहुत सारे लोग शक्ति बढ़ाने और कमजोरी दूर करने के लिए इसका सेवन करते हैं। बाजार में इसकी डिमांड खूब रहती है। इसका फायदा कुछ लोग उठाते हैं। बढ़ती मांग के चलते इन दिनों बाजार में नकली शिलाजीत की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। लोग असली और नकली शिलाजीत में अंतर नहीं कर पाते हैं।
नकली शिलाजीत करने से न तो उन्हें कोई फायदा होता है बल्कि फिजूल में पैसे भी खर्च होते हैं। हैदराबाद के ग्लेनीगल्स अस्पताल की मुख्य आहार विशेषज्ञ डॉ. भावना पी ने बताया कि लोग थकान मिटाने, शक्ति बढ़ाने और तनाव को कम करने के लिए इसका सेवन करते हैं। प्राकृतिक तौर पर ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी शिलाजीत अच्छा स्त्रोत है। स्वास्थ्य और ताकत बढ़ाने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं असली और नकली शिलाजीत में अंतर करने के आसान तरीके।
कैसा होता है असली शिलाजीत?
डॉ. भावना पी ने बताया असली शिलाजीत दिखने में गहरे भूरे रंग या काले रंग का चिपचिपा पदार्थ होता है। आइए जानते हैं इसे पहचानने का आसान तरीका।
1- बर्न टेस्ट (Shilajit burn test)
डॉ भावना ने बताया असली शिलाजीत आग नहीं पकड़ता। जबकि नकली शिलाजीत ज्वलनशील हो सकता है। इसे पहचानने के लिए आप बर्न टेस्ट कर सकते हैं।
2- पानी या दूध में घोल कर देखें (Shilajit Solubility test)
असली या नकली शिलाजीत को परखने के लिए आप उसे गर्म पानी या दूध में घोल कर देख सकते हैं। असली शिलाजीत पूरी तरह घुल जाता है। नकली शिलाजीत टुकड़े छोड़ देता है।
3- छू कर करें पहचान (Shilajit Consistency check)
डॉ भावना के मुताबिक शुद्ध शिलाजीत को आप छू कर भी पहचान सकते हैं। यह गर्म तापमान में चिपचिपा होता है। जबकि ठंडा होने पर सख्त हो जाता है।
4- गंध और स्वाद (Shilajit Smell and taste)
असली शिलाजीत मजबूत और मिट्टी की गंध वाला होता है। इसका स्वाद कड़वा होता है। वहीं नकली शिलाजीत अत्यधिक मीठा या बेस्वाद हो सकता है।