Adulterated coconut oil: नारियल तेल एक ऐसा तेल है जिसका इस्तेमाल लोग अपने रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। चाहे बात इसे चेहरे पर लगाने की हो या फिर खाने की या कुछ अन्य प्रयोग। नारियल तेल हर प्रकार से इस्तेमाल होता है। लेकिन, आजकल इस तेल में भी मिलावट आ रही है जिसकी जांच करना जरूरी है। नहीं तो नारियल तेल में जिन चीजों की मिलावट की जा रही है उनसे आपको नुकसान हो सकता है। तो आइए सबसे पहले जाने लेते हैं नारियल तेल में किन चीजों की मिलावट हो सकती है। फिर जानें असली नारियल तेल की पहचान का तरीका (how to check purity of coconut oil at home)
नारियल तेल में किन चीजों की मिलावट हो सकती है-What are the adulterants used in coconut oil
-ताड़ का तेल
-वनस्पति तेल जैसे, सोयाबीन और सूरजमुखी
-हाइड्रोजनीकृत तेल
-पैराबेंस
ओरिजिनल नारियल तेल की पहचान कैसे करें-How to identify original coconut oil
-शुद्ध नारियल तेल आमतौर पर साफ या हल्का पीला होता है।
-नारियल का तेल 24°C से नीचे के तापमान पर जम जाता है।
-असली नारियल तेल की बनावट चिकनी, रेशमी होती है।
-शुद्ध नारियल तेल में हल्की, विशिष्ट नारियल सुगंध होती है।
-असली नारियल तेल का स्वाद हल्का, थोड़ा मीठा और पौष्टिक होता है।
शुद्ध नारियल तेल की पहचान कैसे करें-How to check purity of coconut oil at home
- Water Test करें: 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच पानी मिलाएं। असली नारियल तेल अलग हो जाएगा और एक अलग परत बना लेगा।
- Heat Test करें: एक पैन में थोड़ी मात्रा में नारियल का तेल डालें और उसे गर्म करें। शुद्ध नारियल तेल पिघलकर साफ हो जाएगा।
- Freezing Test करें: नारियल तेल को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। असली नारियल तेल जम जाएगा।