Tips For Healthy Teeth: आज के समय बच्चों के माता-पिता उनके डेंटल हेल्थ को लेकर अधिक सतर्क नहीं रहते हैं। कुछ तो पैरेंट्स अपने बच्चों को रात में भी चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स, फास्ट फूड और न जाने क्या-क्या दे देते हैं, जो ओरल हेल्थ के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी हानिकारक है। हालांकि, ये सब खाने के बाद भी बच्चे कई बार ब्रश नहीं करते हैं, जिसके कारण उनके दांत में पहले तो पीलापन होता है और कुछ समय के बाद उसमें कीड़े लग जाते हैं।
बच्चों को ब्रश करना कैसे सिखाएं?
बच्चों को हर रोज ब्रश करने की आदत डलवानी चाहिए। बच्चे ब्रश करें यह जिम्मेदारी उनके पैरेंट्स की होती है। हालांकि, कई बार लाख कोशिशों के बाद भी बच्चे ब्रश नहीं करते हैं, जिसके कारण उन्हें इसकी आदत डलवाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपने बच्चों को सही से किस तरह ब्रश करना सिखा सकते हैं।
बच्चों के साथ करें ब्रश
अक्सर बच्चे वही करते हैं, जो उनके माता-पिता करते हैं। वह उनकी सही से नकल करते हैं। आप दोनों समय अपने बच्चों के साथ ब्रश कर सकते हैं। ब्रश करते समय उत्साह दिखाएं कि इसको करने से खुशी मिलती है।
बच्चों के मनपसंद ब्रश को चुनें
ब्रश को खरीदते समय उनकी मनपसंद की ब्रश का चयन करें। आप अपने बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाला ब्रश का चयन कर सकते हैं और आप उनके लिए ऐसे टूथपेस्ट का चयन करें, जो मीठा हो। हालांकि, ब्रश करना सिखाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा टूथपेस्ट को निगले नहीं।
ब्रश करने का सिखाएं सही तरीका
बच्चों को ब्रश करना सिखाते समय उन्हें यह भी सिखाएं कि ब्रश से दांतों के हर हिस्से को साफ करना काफी जरूरी होता है। उन्हें ऊपर, नीचे और साइड में हल्के हाथों से ब्रश करना सिखाएं। अधिक दबाव से मसूड़ों को काफी नुकसान हो सकता है।
खत्म हुआ Gen Z! अब है Beta Generation की बारी, अभी से जान लें इनके लक्षण