Potato Face Pack for Skin Whitening: अक्टूबर में एक के बाद एक त्योहार पड़ रहे हैं। दिवाली को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह है। ऐसे में घर की सफाई के साथ-साथ अपने शरीर की खूबसूरती पर भी ध्यान देना जरूरी है। दिवाली की साफ-सफाई के बाद अक्सर चेहरा फीका नजर आने लगता है। ऐसे में पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाने की बजाए आप घर में रखीं कुछ नेचुरल चीजों से चेहरे को निखार सकती हैं। यहां हम ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे न केवल चेहरे पर निखार आएगा बल्कि नेचुरल ग्लो भी नजर आएगा।।
आलू-बेसन से फेस पैक बनाने की विधि | Besan and potato
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
हल्दी
आलू
बेसन
शहद
पैक बनाने का आसान तरीका
मीडियम साइज का आलू लेकर उसे छिल लें। साथ में पानी रखें क्योंकि आलू जल्दी काला पड़ जाता है। आलू को ग्रेड करके जूस निकाल लें। जूस को काला पड़ने से रोकने के लिए काम तेजी से करें। इसमें 2 चम्मच बेसन मिलाएं। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। बाद में एक चम्मच शहद डालें। चेहरे को धोकर सुखा लें। फिर इसे एक बार लगाएं। फिर से दोबारा लगाएं। सारा मिश्रण चेहरे पर लगा लें। आप इसे गर्दन पर भी लगा सकते हैं। इसे 10 मिनट तक रहने दें। फिर हल्का-हल्का मसाज करें। गीले नेपकीन से साफ करें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। स्किन एकदम साफ निकलेगी। लगातार 8 दिनों तक लगाने के बाद चेहरे पर अलग ही ग्लो करेगी। स्किन ड्राई नहीं रहेगी। बिल्कुल ब्लीच की तरह चेहरा लगेगा। स्किन टाइट भी लगेगा। इसे बनाकर नहीं रखना है। जब यूज करना हो तभी इसे बनाएं।
पैक को कितने दिन लगाएं?
आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है, जिससे चेहरे के दाग-धब्बे और कालापन दूर हो जाता है। इस पैक को 8 दिन तक लगाने से चेहरे की रंगत ही बदल जाएगी। इस पैक को लगातार 8 दिन तक लगाएं। फिर 8 दिन का अंतराल रखें, दोबारा 8 दिन लगाएं।
यहां देखें वीडियो
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।