How often to change cooler water: गर्मी का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी या कूलर का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप कूलर का इस्तेमाल करते हैं तो बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर इसका पानी जरूर बदलते रहें। क्योंकि कूलर का पानी अगर समय पर नहीं बदला जाए तो उसमें मच्छर पनप सकते हैं। ज्यादा दिनों तक ऐसा न करने से बैक्टीरिया और फफूंद भी लग सकते हैं। ही कूलर के पानी में मच्छरों की आबादी को बढ़ने से रोकने के लिए आपको कुछ चीजे मिलाते रहना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
कूलर का पानी कितने दिनों में बदलना चाहिए?
गर्मियों में अगर आप बीमार होने से बचना चाहते हैं तो आपको हर हफ्ते बदल देना चाहिए। ऐसा करने से पानी में मच्छर के लार्वा नहीं पनप पाते हैं। इसके साथ ही कूलर का पानी हटाते समय उसकी टंकी को भी अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
कूलर के पानी में क्या डालें ?
अगर आप चाहते हैं कि आपके कूलर के पानी में मच्छर या किसी भी तरीके बैक्टीरिया न पनपे तो आपको समय-समय पर उसमें नीम के पत्ते और फिटकरी मिलाकर डालनी चाहिए। इसके साथ अगर आपके मिट्टी का तेल है तो आप उसे भी थोड़ी मात्रा में कूलर के पानी में डाल सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप लंबे समय तक कूलर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे कवर कर दें।
मच्छरों से बचाने के लिए आप कूलर की टंकी को मच्छरदानी से कवर भी कर सकते हैं।
कूलर को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां उसे फ्रेश हवा मिल सके। ऐसा करने से हवा ठंडी लगेगी।
कूलर के पानी को साफ रखने के लिए उसे हमेशा जमीन से थोड़ा ऊपर रखने की कोशिश करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: गर्मी में दूध फटने से कैसे बचाएं? बिना फ्रिज के स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीके
