Onion juice for hair: बालों को सुरक्षित रखने के लिए लोग तमाम घरेलू तरीके अपनाते हैं। क्योंकि नेचुरल चीजें बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। बहुत सारे लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज का रस लगाते हैं। लेकिन उनको फायदा नहीं मिलता है। इसकी वजह है कि आपको प्याज का रस लगाने का सही समय और तरीका नहीं पता होता है। आइए जानते हैं इसकी बारे में।

बालों में इतनी देर लगाएं प्याज का रस

प्याज का रस बालों में 30 मिनट तक लगा सकते हैं। इसके बाद बालों को पानी से धोकर शैंपू से वॉश करें। बहुत ज्यादा देर तक बालों में इसे लगाने से बाल ऑयली हो सकते हैं। इसके अलावा स्कैल्प पर खुजली की भी दिक्कत हो सकती है।

प्याज के रस में एलोवेर जेल मिलाकर लगाएं

प्याज का रस और एलोवेरा जेल दोनों ही बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें मिलाकर बालों में लगाने से बाल मुलायम, शाइनी और मजबूत होते हैं।

इस तरह लगाएं बालों में प्याज का रस और एलोवेरा

4-5 चम्मच प्याज का रस लें और उसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
अब इसे अच्छी तरह स्कैल्प और बालों की जड़ों के पास लगा लें।
इसे एक घंटे तक ऐसी ही रहने दें और इसके बाद शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।
इसे आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: झुर्रियों, झाइयों, मुहांसों को दूर करने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं एलोवेरा, निखरने लगेगी चेहरे की रंगत