3 3 3 method for eggs: सर्दियों में लोग खूब अंडा खाते हैं और ये अक्सर नाश्ते का हिस्सा रहता है। कुछ लोग अंडे उबालकर खाते हैं तो इससे कुछ अलग-अलग चीजों को बनाते हैं। लेकिन, सुबह-सुबह अंडा उबालना आसान नहीं होता। समय लग जाता है और कई बार जल्दी-जल्दी में अंडा सही तरीके से उबलता नहीं है। ऐसे में आपको करना ये है कि अंडा उबालने के लिए आप कुछ बातों का ख्याल रखें। आप 3 3 3 Method की मदद ले सकते हैं जिससे आप परफेक्ट तरीके से अंडा उबालकर खा सकते हैं। जानते हैं अंडा उबालने का तरीका।
क्या है 3 3 3 Method for eggs
अंडा उबालने के लिए ये तरीका काफी फेमस है। इसके अनुसार 3 मिनट के लिए अंडे को प्रेशर कुकर में पकाएं। 3 मिनट इसे ऐसे ही बाहर रहने दें और गैस ठंडा होने दें। फिर अंडों को बर्फ पानी में डालकर छोड़ दें। इसके बाद 3 मिनट बाद अंडा छील लें। अब आगे देखेंगे कि अंडा परफेक्ट तरीके से तैयार हो जाता है और पूरी तरह से पक जाता है। इसके पीला पार्ट भी खाने लायक होता है।
कच्चे अंडे को कितनी देर तक उबालना चाहिए-How long to boil eggs in boiling water?
-6 मिनट तक अंडा उबालना, एक तरल जर्दी और नरम सफेद पार्ट के लिए जरूरी है।
-टोस्ट पर अंडे या सलाद के लिए 8 मिनट तक अंडा उबाल लें।
-10 से 12 मिनट तक उबले अंडे से आप अंडा करी बना सकते हैं या अंडे की सब्जी बना सकते हैं
अंडा उबालने का बेस्ट तरीके-best method of boiling eggs
अंडा उबालने का बेस्ट तरीका ये है कि अंडा को एक पतीले में डालें और फिर व्हाइट विनेगर डालें और 5 से 8 मिनट तक पकाएं। जब आप अंडा पका रहे हैं तो देखें जैसे कि अंडे का अपना ऊपरी शैल फटने लगे तो समझ जाएं कि अंडा तैयार हो गया। इसके बाद अंडा तोड़कर और छीलकर अच्छी तरह से खाएं। ऐसा करने से अंडा परफेक्ट तरीके से तैयार हो जाते हैं और फिर आप इन्हें छीलकर खा सकते हैं। तो इन टिप्स की मदद लें और फिर अंडा उबालकर खाएं। आगे जानते हैं सर्दियों में बिना धूप के गीले ऊनी कपड़े कैसे सुखाएं? बड़े काम आएंगे ये 4 देसी जुगाड़