1 cup green tea recipe: वजन घटाने के लोग ग्रीन टी पीते हैं तो कुछ हेल्दी रहने और दिल को सेहतमंद रखने के लिए इसे पीते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ग्रीन टी बनाने का सही तरीका क्या है। दरअसल, ज्यादातर लोग ग्रीन टी बनाने का सही तरीका नहीं जानते और फिर जिस तरह से इसे वे बनाकर पीते हैं उससे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में आपको जानना चाहिए कि ग्रीन टी बनाते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। तो आइए आज जानते हैं 1 कप ग्रीन टी बनाने का सही तरीका।

ग्रीन टी को कितनी देर तक उबालना चाहिए-How long should you boil green tea?

ग्रीन टी बनाने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं चाहिए क्योंकि इसे पकाया नहीं जाता। ग्रीन टी में कई माइक्रोन्यूट्रीएंट्स होते हैं। जैसे कि
-कैटेचिन जो चाय को कसैला स्वाद देते हैं और यही इसका खास एंटीऑक्सीडेंट है।
-कैफीन
-विटामिन बी1, बी2, नियासिन और पैंटोथेनिक
-विटामिन सी
-विटामिन ई
-थेनाइन
-फ्लोरीन
-सैपोनिन्स
बहुत लंबे समय तक पानी में ग्रीन टी को भिगोने पर और इसे उबालने पर चाय की कड़वाहट बढ़ती है और माइक्रोन्यूट्रीएंट्स का नुकसान होता है। इसलिए मात्र 1 – 3 मिनट की ग्रीन टी पकाएं। जापानी लोग ग्रीन टी को 1 से 2 मिनट तक पकाते हैं। इसलिए आपको भी ग्रीन टी को बसे 1 से 2 मिनट तक ही पकाना है।

1 कप के लिए कितनी मात्रा में लें ग्रीन टी-How much for 1 cup green tea

एक कप के लिए आप मात्र 1 से 2 छोटी चम्मच ग्रीन टी ही लें। आपको इससे ज्यादा ग्रीन टी लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इससे ज्यादा ग्रीन स्वाद बिगाड़ने के साथ सेहत के लिए सही नहीं है।

1 कप ग्रीन टी बनाने का सही तरीका-How to make green tea correctly

एक कप ग्रीन टी बनाने का सही तरीका ये है कि आप
-1 कप पानी पैन में डाल लें।
-इसमें 1 से 2 छोटी चम्मच ग्रीन टी डालकर 1 से 2 मिनट उबालें।
-इसे कप में निकाल लें।
-इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
-इसके बाद इसे पी लें।
तो अब से ग्रीन टी ऐसे ही बनाएं। अगर आप ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे पानी में ज्यादा देर भिगोकर न रखें। 1 से 2 मिनट बाद बैग को निकालकर इसे पी लें।