best time to drink buttermilk: गर्मियां यानी दही, छाछ और ठंडे ड्रिंक्स के सेवन का सही समय। बात अगर सिर्फ छाछ की करें तो लोग इसे सुबह-शाम या दिन के वक्त भी पीना पसंद करते हैं। पर छाछ जहां शरीर के लिए फायदेमंद है वहीं ये सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। ये विटामिन सी से भरपूर ड्रिंक पेट को ठंडा करने के साथ शरीर में वात-पित्त और कफ को बैलेंस करने में भी मददगार है। पर जब आप इसका सेवन गलत समय पर करते हैं तो ये आपके शरीर में इन तीनों का असंतुलन भी पैदा कर सकता है जिससे आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप छाछ पीने का सही समय जानें। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं खाना खाने के कितनी देर बाद छाछ पीना चाहिए।

खाना खाने के कितनी देर बाद छाछ पीना चाहिए-How long after eating should one drink buttermilk?

खाना खाने के 10 मिनट बाद आपको छाछ पीना चाहिए। खाने के साथ छाछ पीना आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को प्रभावित कर सकता है और आपके पेट के मेटाबोलिक रेट को डिस्टर्ब कर सकता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए खाने के साथ नहीं बल्कि खाने के बाद ही छाछ लें वो भी 10 मिनट बाद।

छाछ पीने का सही समय क्या है- best time to drink buttermilk

छाछ पीने का सही समय है भोजन के बाद दोपहर में वो भी नमक मिलाकर। दरअसल, हमारा पेट सामान्यत पीएच 1-3 पर काम करता है। हमारे खाने के बाद यह pH 3-5 पर चला जाता है। खाने के बाद खाई जाने वाली कोई भी चीज अगर एसिडिक है जैसे कि छाछ तो यह आपके पेट में मौजूद गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, डाइजेशन को सही करती है और फिर पीएच बैलेंस करके एसिडिटी और बाकी समस्याओं से बचाती है।

दोपहर में छाछ पीने के फायदे-benefits of drinking buttermilk after lunch

दोपहर में छाछ पीने के फायदे कई हैं। दिन के इस समय इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है, पाचन में सुधार होता है और शरीर में चयापचय गतिविधि बढ़ जाती है। इसके अलावा ये तृप्ति का एहसास कराती है जिससे खाने के बाद आपको क्रेविंग नहीं होती और वेट बैलेंस कर सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको दिन के समय छाछ पीना चाहिए। इससे आपकी सेहत को तमाम फायदे मिलेंगे।