Glycerin: स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। सर्दियां इन समस्याओं को बढ़ा देती हैं। ग्लिसरीन सर्दियों के इन्हीं समस्याओं का हल हो सकता है। दरअसल, ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करने के साथ मॉइस्चराइज करने में सबसे ज्यादा मददगार है। इसके अलावा ये स्किन की बनावट को बेहतर बनाने के साथ स्किन सेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा लोग टैन रिमूवल और फिर काले होंठों का साफ करने के लिए भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते रहे हैं, आइए जानते हैं
ग्लिसरीन के फायदे।
ग्लिसरीन कैसे बनती है-How is glycerin made of?
ग्लिसरीन एक शुगर अल्कोहल है जो पौधों या पेट्रोलियम से प्राप्त होता है। ग्लिसरीन वनस्पति तेलों से बना एक प्रकार है। ऐसा कहा जाता है कि जैतून के तेल और लेड मोनोऑक्साइड के मिश्रण को गर्म करके इसकी खोज की गई थी। ये देखने में जेल जैसा सफेद कंपाउंड है जिसकी अपनी कोई खुशबू नहीं होती।
ग्लिसरीन के फायदे-Glycerin beauty benefits
ऑयली स्किन के लिए ग्लिसरीन-Glycerin for oily skin
ग्लिसरीन हल्का होता है और रोमछिद्रों को बंद नहीं करता, जिससे यह ऑयली स्किन के लिए एक परफेक्ट कंपाउंड है। ये स्किन को जवां और स्वस्थ रहने के लिए नमी की प्रदान करने में मददगार है। खास बात ये है कि ग्लिसरीन तैलीय यानी ऑयली नहीं लगता है और यह मुंहासे वाली त्वचा के लिए भी उपयुक्त है। ऑयली स्किन पर ग्लिसरीन लगाने के लिए आपको करना ये है कि एक कॉटन में ग्लिसरीन लगा लें और फिर इससे अपने चेहरे को साफ करें। ऐसा करने से चेहरा साफ हो जाता है और त्वचा चमकने लगती है।
एक्ने वाली त्वचा पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं-How to use Glycerin for acne prone skin
एक्ने वाली त्वचा के लिए ग्लिसरीन लगाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको करना ये है कि आप ग्लिरीन में थोड़ा सा लौंग का तेल मिला लें। अगर लौंग का तेल नहीं है तो आपको करना ये है कि लौंग को कूटकर इसका पाउडर बना लें। फिर इसे ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करते हुए स्किन पोर्स को साफ करता है और एक्ने की समस्या में कमी लाता है।
ग्लिसरीन से दाग धब्बे कैसे हटाएं-Does glycerin lighten acne scars
ग्लिसरीन को आप दाग-धब्बे हटाने के लिए कारगर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, ये त्वचा के डेड सेल्स को साफ करने के साथ अपने हाइड्रेशन से कोलेजन बूस्ट करता है। इससे स्किन की बनावट अच्छी होती है और त्वचा के दाग-धब्बों को हटाने में मदद मिलती है। एक्ने के दाग हटाने के लिए ग्लिसरीन में थोड़ा एलोवेरा देल लगाकर क्रिम की तरह हर रात लगाएं। आपको इसका फर्क नजर आएगा।
डार्क सर्कल के लिए ग्लिसरीन-How to use glycerin for dark circles
डार्क सर्कल के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल आप बेहद कारगर तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि आप थोड़ा सा संतरे का रस लें और फिर इसमें ग्लिसरीन के कुछ बूंद मिलाएं। अब इस आंखों के चारों तरफ लगाकर मालिश करें। संतरे का विटामिन ए और सी की उच्च मात्रा के कारण, संतरे का रस आंखों के नीचे के घेरे को कम करने में सहायता कर सकता है। ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करने के साथ कोलेजन बूस्ट करने में मददगार है जिससे डार्क सर्कल कम करने में मदद मिलती है।
ग्लिसरीन से होंठों का कालापन दूर करने का तरीका-How to use glycerin for dark lips
ग्लिसरीन, होंठों का कालापन दूर करने में मददगार है। ग्लिसरीन को गुलाब जल और नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से होठों के काले धब्बे कम हो सकते हैं। ये होंठों के डेड सेल्स को साफ करने के से साथ होंठों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मददगार है। इससे काले होंठों को साफ करने और इन्हें गुलाबी में मददगार है।
क्या ग्लिसरीन टैनिंग दूर करती है-How to use glycerin for tan removal
हानिकारक सूर्य किरणे और पर्यावरण प्रदूषक, टैनिंग की बड़ी वजह हैं।ये दोनों स्किन के खिलाफ एक बाधा के रूप में काम करते हैं, इसलिए इसे हल्के सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लिसरीन छिद्रों में बंद अशुद्धियों को हटाकर और त्वचा को एक टोन और हल्का करने में मददगार है। ऐसे में आप ग्लिसरीन में एलोवेरा, शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। तो 1 चम्मच ग्लिसरीन लें, इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद मिलाएं और फिर थोड़ा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें।
क्या ग्लिसरीन रूसी को दूर करती है-Glycerin for hair dandruff
ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण बनाएं जिसे हेयर स्प्रे या हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपकी खुजली को काफी हद तक कम कर सकता है और आपके स्कैल्प और बालों के पीएच स्तर को नियंत्रित कर सकता है। इससे डैंड्रफ की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा ग्लिसरीन और एलोवेरा का हेयर मास्क एंटी-इंफ्लेमेटरी है जो कि स्कैल्प में सूजन को कम करने और फिर स्कैल्प इंफेक्शन और हेयर फॉलो को कम करने में मददगार है।
तो इस प्रकार से आप त्वचा के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो अगर आपने आजतक ग्लिसरीन नही लगाया है तो सर्दियों में स्किन फटने की समस्या में इसका इस्तेमाल जरूर करें। अगर आपकी एड़ी फट रही है तो इस स्थिति में भी आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डेड सेल्स को साफ करने के साथ त्वचा को हाइडर्ेट करने और एड़ियों को मुलायम बनाने में मददगार है। अब आगे जानते हैं चेहरे पर कितने मिनट तक शहद रखना चाहिए? जानें Honey for Face से जुड़े 10 सवालों के जवाब