खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए ज्यादातर लोग अजवाइन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खासकर पाचन की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन किया जाता है। इसके साथ एसिडिटी को दूर करने के लिए भी अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। अजवाइन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खनिज, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम के साथ विटामिन ए, बी और ई भी होते हैं जो त्वचा के साथ बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए आपको अजवाइन के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
पाचन को बेहतर बनाने में:
खराब पेट या खाना पच पाने की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। अजवाइन में मौजूद एंजाइम गैस्ट्रिक जूस को रिलीज करके पाचन कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 छोटा चम्मच जीरा पाइडर, 1 छोटा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर खाएं।
घाव को ठीक करने में:
अजवाइन में थॉइमोल होता है जो त्वचा के इंफेक्शन या घाव को दूर करने में मदद करता है। घाव को जल्दी ठीक करने के लिए अजवाइन को पीसकर घाव पर लगाएं।
बालों को सफेद होने से रोकने में:
अजवाइन समय से पहले बालों के सफेद होने से रोकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए करी पत्ता, सूखे अंगूर और अजवाइन को एक कप पानी में मिलाकर पका लें। अब इस पानी को रोजाना पिएं।
जुकाम के इलाज में:
अजवाइन की मदद से कफ आसानी से निकल जाता है जिससे नाक बंद नहीं होती है। इसका सेवन करने के लिए अजवाइन और गुड़ को गरम करके एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का सेवन दिन में 2 बार करें।
मुंहासों को दूर करने में:
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों की समस्या दूर करने में मदद करते हैं। मुंहासों को दूर करने के लिए 2 चम्मच अजवाइन में 4 चम्मच दही मिलाकर रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर मलकर लगाएं।
जोड़ों के दर्द को कम करने में:
अजवाइन में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो सूजन और लालपन को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए अजवाइन के पीसकर इसके पेस्ट को जोड़ों पर लगाएं।