Blood Group Personality Test: हर इंसान आदतों में एक-दूसरे से काफी अलग होता है। कुछ का स्वभाव काफी शांत को वहीं कुछ जल्दी गुस्सा होने वाले होते हैं। कोई बेहद रोमांटिक होता है तो कुछ लोग शर्म से लाल हो जाते हैं। दुनिया में मतलबी लोगों की कमी नहीं है। वहीं कुछ बेहद दयालु भी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप रोमांटिक हैं या नहीं? आप दयालु हैं या मतलबी, इसका अनुमान ब्लड ग्रुप से किया जा सकता है। इसका जिक्र Walden University की तरफ से किए गए शोध में किया गया है। शोध के मुताबिक आपका ब्लड ग्रुप आपकी पर्सनालिटी से जुड़े कई राज खोल सकता है। कैसे आइए जानें इसके बारे में।

Blood Group से जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी

साइंटिफिक अमेरिकन पत्रिका के एक लेख में ब्लड ग्रुप और पर्सनालिटी से जुड़ी तमाम बातों का जिक्र किया गया है। पत्रिका के अनुसार, प्राचीन दार्शनिक हिप्पोक्रेट्स और अरस्तू ने अलग-अलग ब्लड ग्रुप के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की धारणा का पता लगाया। लेख में बताया गया है कि जापानी प्रोफेसर टोकेजी फुरुकावा ने ब्लड ग्रुप को एक शारीरिक विशेषता के रूप में चुना जिसे प्रकारों के अनुसार वर्गीकृत किया जा सकता है। जैसे

कैसे होते हैं A पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग? (A Blood group personality)

इस ब्लड ग्रुप के लोग बहुत विश्वसनीय और भरोसेमंद माने जाते हैं। साथ ही ये काफी सावधानीपूर्वक निर्णय लेते हैं। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले ये काफी सोचते हैं। इसलिए ये मल्टी-टास्किंग नहीं होते हैं। यह इस ब्लड ग्रुप के लोग एक समय में एक ही काम करना पसंद करते हैं।

इनकी खासियत

दयालु
गंभीर
समझदार
धैर्यवान और जिम्मेदार
जिद्दी और तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कैसे होते हैं B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग? (B Blood group personality)

इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी रचनात्मक हो सकते हैं। यह जीवन में निर्णय जल्दी ले सकते हैं। यह एक ही समय में कई चीजों पर एक साथ ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। ये जो भी काम करते हैं उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हैं। इनमें हर तरह से सर्वश्रेष्ठ बनने की प्रबल इच्छा हो सकती है।

ये रहीं खासियत

स्वार्थी
मन से मजबूत
भावुक
रचनात्मक
खूबसूरत और स्मार्ट
गैरजिम्मेदार
अनियमित भी हो सकते हैं।

कैसे होते हैं O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग? (O Blood group personality)

इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को काफी तेज माना जाता है। यह लोग राजसी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इनमें लीडर बनने की खासियत होती है। यह अपना टारगेट कैसे भी करके पाना जानते हैं।

ये होती हैं खासियत

झगड़ालू और अप्रत्याशित
आत्मविश्वासी और आत्म-केन्द्रित
कूल और हार्ड वर्किंग हो सकते हैं।

AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनालिटी-Blood type AB personality

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को जटिल और दोतरफा बताया जाता है। यह मिलनसार होने के साथ-साथ शर्मीले भी हो सकते हैं। ये लोग अपने वास्तविक व्यक्तित्व को अजनबियों से छिपा सकते हैं।

ये रहीं खासियत

भुलक्कड़
शांत
नियंत्रित
तर्कसंगत
आलोचनात्मक
गैरजिम्मेदार भी हो सकते हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चेहरे पर दही लगाना फायदेमंद या नुकसानदायक, स्किन एक्सपर्ट से जानिए जवाब