Chilgoza: चिलगोजा दुनिया के सबसे हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में से एक है। चिलगोजा (pine nuts) की खास बात ये है कि ये जोरो कैलोस्ट्रॉल वाले फूड्स में से आता है जिसे लोग स्नैक्स के रूप में खूब खाते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिससे पेट भरा रहता है, ज्यादा भूख नहीं लगती और वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये स्किन और बालों के लिए है। इसके सेवन से आपके बालों का टैक्सचर बदल सकता है तो स्किन में एंजिंग की समस्या में कमी आ सकती है। तो जानते हैं चिलगोजा कब और कैसे खाएं।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है चिलगोजा-Chilgoza benefits for skin
चिलगोजा में विटामिन ई (Vitamin E) होता है और इसलिए ये स्किन के लिए सुपरफूड है। चिलगोजा पाइन नट आपकी सुंदरता के लिए तेजी से काम करता है। इसकता अल्फा-टोकोफ़ेरॉल की उपस्थिति के कारण, इन नट्स से निकला तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है, इसके अलावा मुंहासों को भी कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप दमकती त्वता पा सकते हैं।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है चिलगोजा-Chilgoza benefits for hair
बालों के लिए चिलगोजा के फायदे कई हैं लेकिन सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये विटामिन ई से भरे हुए हैं, जो स्कैल्प पर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा चिलगोजा खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये बालों को असमय सफेद होने से बचाते हैं और कोलेजन बूस्ट करते है जिससे बाल तेजी से काले हो जाते हैं।
चिलगोजा कब और कैसे खाना चाहिए-How and when to eat chilgoza
चिलगोजा आप नाश्ते में खा सकते हैं। आप इन्हें दूसरे ड्राईफ्रूट्स के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। आप सुबह खाली पेट चिलगोजा की स्मूदी पी सकते हैं। इसके अलावा आप कुकीज, केक और ब्रेड के साथ भी इसे खा सकते हैं। पर आपको 30 ग्राम से ज्यादा चिलगोजा बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए। पर चिलगोजा खाने का बेस्ट तरीका ये है कि आप इस कच्चा भिगोकर खाएं या इसे हल्का सा भूनकर दूध के साथ खाएं। इसी तरह अब आगे जानते हैं अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाया जाता है? सर्दियों के लिए नोट कर लें ये रेसिपी