Horoscope Today, 30 January 2020, Love Rashifal: 30 जनवरी को कई जगहं पर बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा मनाएंगें और बंगाल में इस दिन लोग वैलेंटाइन डे भी सेलिब्रेट करते हैं। बसंत के मौसम को प्यार का मौसम भी कहा जाता है। कई लोग हर दिन अपना राशिफल देखते हैं और उसपर भरोसा भी करते हैं। कई ऐसे भी है जो अपना लव राशिफल रोजाना देखते हैं। जानिए प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है। आप लव राशिफल के जरिए अपने प्रेम जीवन और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
1. मेष(Aries): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। उनके प्रेम में सुधार आने की गुंजाईश है। टूटे विवाह में भी सुधार आ सकता है। नौकरी में भी लाभ मिलेगा।
2. वृषभ(Taurus): इमोशनली थोड़े परेशान रह सकते हैं। लेकिन पति-पत्नि के बीच का संबंध बेहतर हो सकता है और दोनों एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिता सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के प्रति काफी वफादार रहेंगे। पार्टनर से धन प्राप्ति हो सकती है।
3. मिथुन(Gemini): मिथुन वालों की लव लाइफ अच्छी होगी। उनके लव लाइफ में रोमांस होने की संभावना है। दोस्तों से फायदा हो सकता है। नवयुवकों के शादी का योग बन सकता है।
4. कर्क(Cancer): कर्क राशि वालों को उनका प्यार मिल सकता है। साथ ही लव लाइफ में रोमांस भी आ सकती है। इसके अलावा अपने पार्टनर को आप सोशल मीडिया पर मैसेज जरूर शेयर करें, इससे आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है।
5. सिंह(Leo): पार्टनर के साथ बनाए प्लांस सफल बन सकते हैं। पार्टनर को लेकर जो सपने देखें हैं वो पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा आप अपने प्रेमी से विवाह भी कर सकते हैं।
6. कन्या(Virgo): कन्या राशि वालों का उनके पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो सकता है। दोनों के बीच बहस हो सकती है। इस राशि वालों की लव-लाइफ उनके अुनकूल नहीं होगी और पार्टनर से धोखा मिल सकता है।
7. तुला(Libra): पारिवारिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर से सोशल मीडिया के जरिए ही सिर्फ बात कर पाएंगें। शादी करने की योजना बनाए, आज का दिन सही होगा।
8. वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन आपके लिए सही है, तो आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों ही बेहतर रहेंगी। बच्चों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।
9. धनु(Sagittarius): लव मैरिज करने के बारे में सोचने वाले लोग आज अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं। उनकी बात बन सकती है। पति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और यह आपको चिंता में डाल सकती है। लव और मैरिड दोनों लाइफ बेहतर रहेगी।
10. मकर(Capricorn): मकर राशि वाले अपनी दोस्ती और प्यार दोनों के लिए सोच-समझकर फैसला लें। विदेश से रिश्ता आने की संभावना है। अपने पार्टनर के साथ आप अधिक समय बिता सकते हैं।
11. कुंभ(Aquarius): कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। किसी भी परेशानी से बाहर निकलने के लिए अपने पार्टनर की सलाह जरूर लें।
12. मीन(Pisces): अपने गुस्से को कंट्रोल करें वरना आपका रिश्ता खराब हो सकता है, यहां तक की टूट भी सकता है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ थोड़ी हंसी-मजाक वाला रिश्ता बनाएं रखें। रिश्ते में मजबूती आएगी।

