Honeymoon Destinations in India: देश में शादियों का माहौल चल रहा है। वहीं, शादी के बाद कपल्स हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस (Honeymoon places in India) की तलाश में रहते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता कि उन्हें काफी सोचने के बाद भी वह किस जगह जाएं यह फाइनल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी देने वाले हैं आप इन जगहों पर जाकर हनीमून मना सकते हैं।
हनीमून के लिए बनाएं अंडमान एंड निकोबार का प्लान: Honeymoon destinations in Andaman and Nicobar Islands
शादी के बाद आप हनीमून के लिए अंडमान और निकोबार जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हॉलीवुड स्टाइल में डेस्टिनेशन का भी आनंद ले सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों के लिए यहां यहां के प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और रोमांटिक समुद्र तट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
हनीमून के लिए जाएं जम्मू-कश्मीर: Honeymoon destinations in Jammu and Kashmir
हनीमून के लिए आप अपने पार्टनर के साथ जम्मू-कश्मीर जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और इसकी खूबसूरती के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां पर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से भी लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़, झीलें, और रोमांटिक जगहों को देख सकते हैं। यहां पर आप स्नोफॉल (Snowfall) का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप डल झील और नागिन झील में अपने पार्टनर के साथ शिकारा राइड का आनंद ले सकते हैं।
रोमांटिक हनीमून के लिए जाएं गोवा: Honeymoon In Goa
अगर आपकी भी कुछ दिन पहले शादी हुई है और आप भी नवविवाहित जोड़े हैं तो आप रोमांटिक हनीमून के लिए गोवा जा सकते हैं। अपनी खूबसूरत समुद्र तटों, रोमांटिक रिसॉर्ट्स, शानदार नाइटलाइफ और शांत वातावरण के लिए मशहूर गोवा में आप एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप पलोलम बीच, अंजुना बीच, मोरजिम और मंडरम बीच पर भी जा सकते हैं।
हनीमून के लिए बनाएं मनाली का प्लान: Honeymoon In Manali
हनीमून के लिए अगर आप जगह की तलाश में हैं तो आप मनाली जा सकते हैं। यहां पर आप शानदार और रोमांटिक जगहों को देख पाएंगे। अगर आप बर्फ और स्नोफॉल का आनंद अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं तो मनाली जरूर जाएं। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, हरी-भरी घाटियां, ठंडी हवाएं नवविवाहित जोड़ों के लिए एक शानदार माहौल बनाती है। मनाली की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण आपके हनीमून को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट हैं।
दार्जिलिंग: Darjeeling Honeymoon Tour
क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से फेमस दार्जिलिंग हनीमून मनाने के लिए एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक डेस्टिनेशन है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। नवविवाहित जोड़े दार्जिलिंग (Darjeeling) जाकर हरे-भरे चाय के बागान और बर्फ से ढकी कंचनजंगा की चोटियों को देख सकते हैं। यहां से आप टाइगर हिल से कंचनजंगा और माउंट एवरेस्ट के सुंदर दृश्य का भी आनंद ले सकते हैं। वहीं, सूरज की पहली किरणों के साथ बदलते रंगों का दृश्य बहुत रोमांटिक होता है।