Homemade Wax: शरीर को सुंदरता बढ़ाने और खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए महिलाएं वैक्सिंग करवाती हैं। वैक्सिंग भी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का हिस्सा है। ज्यादातर महिलाएं पार्लर में जाकर हाथ, पैर या फुल बॉडी वैक्सिंग करवाती हैं। इसमें उनका मोटा पैसा खर्च होता है। ऐसे में अगर आप पार्लर जाकर 2 हजार रुपये खर्च करने से बचना चाहती हैं तो आपको घर पर वैक्सिंग करनी चाहिए। इसके लिए आप घर पर ही होममेड वैक्स तैयार कर सकती हैं। इससे आपकी डबल बचत होगी। साथ ही हर महीने आप बेहद कम खर्च में हेयर रिमूव कर पाएंगी। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर चमक भी आएगी। आइए जानते हैं घर में शुगर वैक्स और चॉकलेट वैक्स बनाने का तरीका।

शुगर वैक्स (sugar wax recipe)

शुगर वैक्स बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में तीन-चार चम्मच ब्राउन शुगर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। एक चम्मच पानी डालें। इन सभी चीजों को मिक्स करें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करने रख दें। उसमें उस बाउल को रखें जिसमें आपने तीनों चीजों को मिक्स किया था। मिक्सचर को पिघल जाने दें। कभी भी वैक्स बनाते समय उसे सीधी आंच पर न रखें। ऐसा करने से ये मिक्सचर जल जाएगा। पिघलने के बाद उसे किसी कंटेनर में स्टोर कर लें। हल्का गुनगुना होने पर आप इससे हेयर रिमूव कर सकती हैं।

चॉकलेट वैक्स (chocolate wax recipe)

चॉकलेट पाउडर स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे लगाने से शरीर से डेड स्किन निकल जाती है। ऐसे में आप चॉकलेट पाउडर से भी अपने लिए घर में वैक्स बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में दो चम्मच कोको पाउडर लें। इसके बाद एक चम्मच शहद मिलाएं। आपके पास अगर कोई फल है तो आप उसका जूस भी करीब एक चम्मच इसमें मिला सकते हैं। इसे बनाते समय भी आपको ऊपर बताए गए तरीके का इस्तेमाल करना है। सबसे पहले किसी बर्तन में पानी गर्म होने के लिए गैस पर रखें। फिर मिश्रण वाला बाउल उसमें रखें। सारी चीजों को पिघलने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Blouse Designs: नए जमाने की बहुएं पहनती हैं ऐसे ब्लाउज, टेलर से सिलवाने के लिए यहां से लें आइडिया