Ragi Cookies Recipe: बच्चों को बिस्कट काफी अच्छे लगते हैं। फैक्ट्रियों में बनने वाले अधिकांश बिस्किटों में पाम ऑयल और कई हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। वहीं बड़े लोग भी चाय के साथ चाव से बिस्किट खाना पसंद करते हैं। उन्हें भी मैदे,चीनी और पॉम ऑयलसे बने बिस्किट के सेवन से बचना चाहिए। घर में अनाज से बने बिस्किट हेल्दी रहते हैं। इनमें से ही एक है रागी कुकीज। रागी को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। सर्दियों में रागी खाने से शरीर नेचुरली गर्म रहता है। साथ ही बीमार हो से बचाता। आइए जानें इसकी रेसिपी।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
500 ग्राम रागी का आटा
500 ग्राम जई
25 ग्राम ग्लूकोज
2 चम्मच बेकिंग सोडा
200 मिली पानी
20 मिली वेनिला एसेंस
70 ग्राम मक्के का आटा
2 चम्मच बेकिंग पाउडर
25 ग्राम दूध पाउडर
300 ग्राम कसा हुआ नारियल
170 ग्राम मैदा
750 ग्राम चीनी
50 ग्राम शहद
450 ग्राम मक्खन
रागी कुकिज रेसिपी
घर में रागी कुकिज बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरा लें। उसमें मक्खन डालें। फिर रागी का आटा मिलाएं। अब आपको चीनी, वेनिला एसेंस और शहद मिलाना है। इसके बाद पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। फिर इसमें बाकी की चीजें मिला दें। मिश्रण को तब तक गूंदें, जब तक वह चिकना आटा बनकर तैयार न हो जाए। फिर इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रखकर छोड़ दें। अब कुकी के आंटे को एक सपाट सतह पर रख कर बेल लें। फिर उससे छोटी-छोटी कुकीज काट लें। अब आपको एक बेकिंग ट्रे लेनी है। इसमें बटर पेपर बिछाएं। फिर उसके ऊपर कुकीज रखकर 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में बेक कर लें। लगभग 15 मिनट में इन्हें निकाल लें और ठंडा करके स्टोर कर लें।
