लड़कियों के मेकअप बॉक्स में लिपस्टिक उनकी पहली पसंद होती है। महिलाओं और लड़कियों दोनों को ही अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक लगाने का चाव होता है। यही वजह है कि मार्किट में लगभग हर कलर की लिपस्टिक उपलब्ध है। हालांकि, इनके दाम कई बार आपके महीने भर के बजट को बिगाड़कर रख देते हैं। ऐसे में अगर आप भी लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, लेकिन इसके लिए अधिक खर्चा नहीं करना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। इस लेख में हमको एक ऐसा कमाल का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पसंद की लिपस्टिक बेहद आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। वहीं, कमाल की बात यह है कि इसका खर्चा भी ना के बराबर आने वाला है। इसके अलावा होममेड लिपस्टिक आपके होठों को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगी।

चाहिए ये सामान:

घर पर लिपस्टिक बनाने के लिए आपको बी-वैक्स, वैसलीन, नारियल का तेल, शिया बटर या ऑलिव ऑयल, अपने पसंद के फूड कलर और थोड़े से एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी।

घर पर कैसे बनाएं लिपस्टिक?

  • लिपस्टिक बनाने के लिए सबसे पहले एक कंटेनर में बी-वैक्स और शिया बटर को बराबर मात्रा में लें।
  • इसके बाद इसमें आधा चम्मच वैसलीन और नारियल का तेल मिक्स कर लें।
  • अब, इस कंटेनर को उबलते हुए पानी में डालें और तब तक रहने दें, जब तक ये चीजें साथ में पिघल ना जाएं।
  • ध्यान रहे कि इसे सीधे आंच पर नहीं रखना है, बल्कि पानी की गर्माहट से ही मेल्ट करना है।
  • जब यह अच्छे से मेल्ट हो जाए तब इसमें अपनी पसंद का फूड कलर मिला लें और फिर इसे किसी खाली डिब्बे में स्टोर कर लें।
  • आप चाहें तो खुशबू के लिए इसमें एक से दो ड्रोप एसेंशियल ऑयल की भी डाल सकती हैं।
  • इस तरह आपकी होममेड लिपस्टिक बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे आठ-से दस महीने तक यूज कर सकती हैं।

कैसे तैयार करें मैट लिपस्टिक?

मैट लिपस्टिक बनाने के लिए आप ऊपर दी गई विधि के दौरान थोड़ा सा कॉम्पेक्ट पाउडर या क्रीम बेस वाला फाउंडेशन ऐड कर सकती हैं। ऐसा करने से मैट फिनिशिंग के साथ ये लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग भी बन जाएगी।