How to Get Rid of Dark Armpits: अंडरआर्म्स काली होने की वजह से गर्मियों में महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने में शर्मिंदगी महसूस करती हैं। हेयर रिमूवल क्रीम्स, डियोड्रेंट्स, रेजर का इस्तेमाल करने की वजह से अक्सर महिलाओं की underarms काली पड़ जाती हैं। वहीं कई बार सही तरीके से सफाई न करने, टाइट कपड़े पहनने, हाइपरपिग्मेंटेशन, डेड स्किन जमा होने की वजह से भी अंडरआर्म्स डार्क होने लगती हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए आपको कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। अगर आप इनका सही तरीके और नियमित तौर पर इस्तेमाल करेंगे तो आपको महीनेभर में फर्क नजर आएगा।
बेकिंग सोडा और नींबू
अंडरआर्म्स के कालेपन को साफ करने आपको बेकिंग सोडा और नींबू की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसके बाद उसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर पेस्ट बनाएं। उसे अच्छी तरह से अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे लगाने के बाद बचे हुए नींबू के छिलके को अंडरआर्म्स में रगड़ें। करीब 10 मिनट इसे लगा रहने दें। फिर पानी से साफ कर लें।
आलू और नींबू
डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए आप आलू का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए एक आलू को घिसें। उसे सही से निचोड़ें। उसमें से निकले रस को बाउल में निकालें। फिर इसमें रूई डुबोकर अंडरआर्म्स में लगाएं। 20 से 25 लगाए रखें। फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा।
हल्दी और बेकिंग सोडा
हल्दी के जरिए भी आप काली अंडरआर्म्स को साफ कर सकते हैं। इसके लिए बाउल में आधी चम्मच हल्दी लें। इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इसमें एक चम्मच शहद,1 चम्मच गुलाब जल डालें। गुलाब जल की जगह आप कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके अंडरआर्म्स पर लगाएं। आधा घंटे इसे छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।
ये सभी उपाय आपको रोजाना नहाने से पहले जरूर ट्राई करने चाहिए। आप देखेंगे कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने लगेगा। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: 1 हफ्ते में कितनी बार फेस पैक लगाना चाहिए? लड़कियों को जरूर पता होनी चाहिए ये बात