चूहों से हर कोई परेशान रहता है। घर पर आने के बाद चूहे न सिर्फ सामान को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि ये कई तरह की बीमारियों का भी कारण बनते हैं। वहीं, चूहों को भागने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट होते हैं, जिनके उपयोग से कई बार चूहे मर जाते हैं।

चूहों को बिना मारे कैसे भगाएं?

वैसे, आप चूहों को बिना मारे भी आसानी से भगा सकते हैं। अगर आपके भी घर में चूहों का बसेरा हो गया है, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको चूहों को भगाने के लिए सबसे सस्ता उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप चूहों को बिना मारे ही आसानी से भगा सकते हैं।

लहसुन का करें उपयोग

चूहों को भगाने के लिए आप लहसु का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, चूहों को लहसुन की गंध पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन की कुछ कलियां लें और इसको पीसकर एक घोल तैयार कर लें। इस घोल को आप एक स्प्रे की बोतल में डालकर उन जगहों पर छिड़क दें, जहां अधिक चूहे आते हैं।

पुदीने के तेल का करें उपयोग

पुदीने के तेल से भी आप चूहों को आसानी से भगा सकते हैं। इसकी तेज गंध से चूहे दूर भागते हैं। पुदीने के तेल का उपयोग करने के लिए इसके तीन-चार बूंदें को रुई के फाहों पर डालकर चूहों के आने-जाने वाले रास्ते पर रखें। कुछ ही दिन में आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।

बेकिंग सोड़ा का करें इस्तेमाल

बिना मारे चूहों को भगाने के लिए बेकिंग सोड़ा काफी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, बेकिंग सोड़ा खाने के बाद चूहों को काफी असहज महसूस होता है। ऐसे में इसको खाने के बाद चूहे घर से बाहर निकल जाते हैं। आप इसको आटे में मिलाकर चूहों के आने-जाने वाले रास्ते पर रख सकते हैं। आगे पढ़िएः रोज घी वाला पानी पीने से क्या होता है? यहां जानें 3 चमत्कारिक फायदे