Home Remedies To Get Early Periods: महिलाएं हर महीने मासिक धर्म यानि पीरियड्स (Menstruation) की प्रक्रिया से गुजरती हैं। अक्सर इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमर दर्द, पेट में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, मूड स्विंग जैसी तमाम दिक्कतें उन्हें होती हैं। लेकिन अगर ये पीरियड लेट हो जाए तो और भी ज्यादा टेंशन हो जाती है। वहीं कई बार किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए महिलाओं को जाना होता है और तभी उसके पीरियड की डेट होती है। ऐसे में वो चाहती हैं कि उनका पीरियड थोड़ा जल्दी या टाइम से हो जाए। यहां हम आपको पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। सोशल साइट इन्फ्लूएंसर डॉ. रिद्धिमा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया कि सिर्फ प्रेग्नेंसी नहीं और भी कई वजहों से पीरियड की डेट लेट हो जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
पीरियड लेट होने की वजह (causes of period delays)
पोषण की कमी या मोटापा
कई बार ज्यादा मोटापा या पोषण की कमी होने की वजह से भी पीरियड्स लेट हो जाते हैं। वजन ज्यादा होने से शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। इसके साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से भी साइकिल प्रभावित होती है।
हीमोग्लोबिन कम होना
महिलाएं अक्सर हीमोग्लोबिन के लो लेवल की समस्या से जूझती हैं। इसकी वजह से भी कई बार पीरियड्स की डेट लेट हो जाती है। क्योंकि हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है।
थायराइड
शरीर में थायराइड का स्तर कम या ज्यादा होने पर भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इस स्थिति में महिलाओं की मासिक चक्र की प्रक्रिया 1 से 2 महीने तक लेट हो सकती है। इसे एमेनोरिया कहते हैं।
पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय
अदरक और गुड़
पीरियड्स जल्दी लाने के लिए आप अदरक और गुड़ का सेवन करें। इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। इससे पीरियड्स जल्दी आने की संभावना रहती है।
पपीता
अगर आपके पीरियड लेट हो रहे हैं तो आपको रोजाना पपीता खाना चाहिए। इसमें कैरोटीन होता है। जोकि पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है।
हल्दी
अगर आप चाहती हैं कि आपको पीरियड्स जल्दी हो जाएं तो आपको हल्दी का सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। इसे आप दूध में मिलाकर पी सकती हैं।
सौंफ का पानी
पीरियड जल्दी लाने के लिए रात में सौंफ को पानी में भिगोए। सुबह खाली पेट उसे पी लें। इसे पीने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इससे पीरियड जल्दी लाने में मदद मिलेगी।
दालचीनी
पीरियड की डेट अगर निकल गई है तो आपको दालचीनी का सेवन करना चाहिए। इससे जल्दी पीरियड लाने में मदद मिलती है। इसे आप दूध या चाय में डालकर पी सकते हैं।
नोट: अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं तो इन चीजों का सेवन न करें। ये घरेलू उपाय अपनाने के बाद भी अगर पीरियड्स नहीं हो रहे हैं तो आपको चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: 25 की उम्र होते ही महिलाएं फिट रहने के लिए शुरू कर दें ये एक्सरसाइज, लंबे समय तक रहेंगी सेहतमंद