Walnut For White Spots: सफेद दाग एक स्किन संबंधी समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इसे ल्यूकोडर्मा और विटिलिगो नाम से भी जाना जाता है। सफेद दाग को लेकर लोगों के मन में अजीब डर रहता है। क्योंकि इसे छूआछूत की बूमारी ही नहीं बल्कि पूर्व जन्म के पाप जैसे कई चीजों से जोड़ दिया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई पाप के कारण नहीं बल्कि शरीर में हो रहे हार्मोन्स परिवर्तन के कारण होता है। सफेद दाग की समस्या से निजात पाने के लिए आप चाहे, तो इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।
क्यों पड़ते हैं सफेद दाग?
सफेद दाग एक आटो इम्यून डिजीज है, जिसमें व्यक्ति की इम्यूनिटी क्षमता ही उसकी स्किन को नुकसान पहुंचाने लगती है। शरीर में इम्यून सिस्टम की कार्य प्रणाली में इंबैलेंस होने के कारण स्किन की रंगत निर्धारित करने वाले मेलेनोसाइट्स सेल्स धीरे-धीरे नष्ट होने लगते हैं। जिसके कारण स्किन में सफेद-सफेद दाग नजर आने लगते हैं।
सफेद दाग पर ऐसे करें अखरोट का इस्तेमाल
सफेद दाग से निजात पाने के लिए दो अखरोट सेल्स के साथ ले लें। इसके बाद इसे गैस में एक अच्छी तरह से भून लें। जब यह पूरी तरह से जल जाएं, तो इस निकालकर उसका पाउडर बना लें।
अब एक कटोरी में पाउडर लें और इसमें 2 छोटे चम्मच कैमेलिया ऑयल और 2-3 छोटे चम्मच जोजोबा ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे एक सूती के कपड़े में डालकर तेल निकाल लें। आपका आयुर्वेदिक तेल बनकर तैयार है।
सफेद दाग में ऐसे लगाएं अखरोट का ये तेल
रात को सोने से पहले सफेद दाग में अच्छी तरह से इस तेल को लगाएं। नियमित रूप से इसे लगाने से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
कैसे कारगर है ये तेल
- बता दें कि जोजोबा ऑयल जोजोबा पौधे के बीजों से बनाया जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और ई और ओमेगा -6 जैसे एंटीऑक्सीडेंट में प्रचुर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
- कैमेलिया तेल मॉइस्चराइज और हीलिंग के रूप में काम करता है। यह संक्रमित त्वचा को सही करने में मदद करता है।
- अखरोट में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने के साथ संक्रमण से निजात दिलाने में मदद करते हैं।