Home remedies for indigestion and constipation: रक्षाबंधन के त्योहार पर हर घर पकवानों की खुशबू से महक उठता है। कोई भी त्योहार हो भारतीय घरों में मिठाइयां, पकवान जरूर बनाए और खाए जाते हैं। खुशियों के मौके पर लोग जमकर लजीज व्यंजनों को खाते हैं। ऊपर से मेहमान भी खाली हाथ नहीं आते हैं।
ऐसे में घरों में मिठाइयों का भी ढेर लग जाता है। उस दिन लोग मीठे, तले-भुने चीजों को मन भर के खाते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें बार में गैस, अपच या एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो आपको घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी Home remedies के बारे में बताने जा रहे हैं जो राखी के बाद आपके बहुत काम आने वाली हैं।
ज्यादा खाने खाने से हुई गैस और अपच के बाद करें ये काम
जीरा पानी का करें सेवन
त्योहार पर ज्यादा खा लेने के बाद अगर आप पेट में गैस बनने या अपच से परेशान हो रहे हैं तो आपको जीरा पानी पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके साथ ही एसिडिटी की दिक्कत भी दूर होती है।
सौंफ का पानी करेगा फायदा
राखी पर अगर आपने ज्यादा मिठाई या पकवान खा लिए हैं तो आपको सौंफ का पानी पीना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी दिक्ककें दूर होती हैं। इतना ही नहीं कब्ज और अपच में भी आराम मिलता है।
पुदीने की चाय से मिलेगा आराम
पुदीने की चाय पीने से आपका बिगड़ा हाजमा सही हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। उसमें करीब 15 पुदीने की पत्तियां डालें। फिर इसमें 2-3 काली मिर्च डालें। इसे उबालें। ठंडा होने पर छान कर पी लें। इससे ब्लोटिंग की दिक्कत दूर होगी।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।