Home Gardening Tips: देश में आज के समय होम गार्डनिंग का कांसेप्ट काफी पॉपुलर हो रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण तेजी से घट रही हरियाली का भी होना है। कई लोग अपने घर के आंगन में या फिर बालकनी और छत पर भी गार्डनिंग करने लगे हैं। हालांकि, सही तरह से घर पर किस तरह से गार्डनिंग किया जाए। इसकी जानकारी सभी को नहीं होती है। कुछ लोग गार्डनिंग तो करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है।
घर पर किस तरह करें गार्डनिंग?
आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं और अपने छत पर कुछ फूल या फिर सब्जी उगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह आसानी से अपने गार्डनिंग के शौक (Best Gardening Tips) को पूरा कर सकते हैं।
गमले की मिट्टी को करें हल्का
घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग घर के आंगन से लेकर कई जगहों पर गार्डनिंग करते हैं। हालांकि, कई बार काफी मेहनत करने के बाद भी पौधे सूखने लगते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी की हो जाता है मिट्टी का ख्याल रखना। घर हो या बाहर कहीं पर भी पौधे की ग्रोथ तभी होती है,जब उपजाऊ मिट्टी पर पौधे को लगाया गया हो। अगर आप अपने घर पर गमले में पौधे को लगा रहे हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि मिट्टी ज्यादा कठोर न हो। पौधा लगाने से पहले मिट्टी को हल्का करें फिर उसमें कुछ खाद्य भी डाल सकते हैं।
सही मात्रा में डालें पानी
इंसान हो या पौधा पानी सबके लिए जरूरी है। अगर आप घर पर गमले में पानी लगाए हैं तो आपको पानी का भी ध्यान रखना होगा। कई पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें कम पानी की जरूरत होती है। वहीं, कई ऐसे होते हैं, जिसको अधिक पानी की जरूरत होती है। ऐसे में आप जब पौधा खरीदें तो पानी के बारे में भी जानकारी हासिल कर लें।
- दूरी और धूप का रखें ध्यान
पौधे में पानी और खाद्य के अलावा कई चीजों का ध्यान रखना होता है। पौधे की सही दूरी भी इसकी ग्रोथ में फैक्टर होता है। अगर आपका पौधा ग्रोथ नहीं कर रहा है तो आप उसको सही दूरी पर रखें। कई बार पौधे को धूप में अधिक धूप में रखने से भी इसके स्वास्थ्य पर असर होता है। किस पौधे को कितनी देर तक धूप में रखना है उसका भी ख्याल रखना होता है।