Holi Rangoli Designs 2025, Rangoli Designs Images, Photos, Pics: होली हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को रंगों और गुलाल के साथ मनाया जाता है। इन दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं। हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में आज पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और अगले दिन होली खेली जाती है।

कब है होली?

होली को प्रेम और एकता के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार जब आता है तो लोगों को एक साथ लाता है। होली को भी बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार होली 14 मार्च 2025 को होली को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में होली के दिन आप अपने घर पर रंगोली भी बना सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए होली पर बनाने के लिए कुछ बेहतरीन रंगील डिजाइन लेकर आए हैं, जिसको आप अपने घर के मेन गेट या फिर आंगन में आसानी से बना सकते हैं।

होली के दिन आप अपने घर के मेन गेट और घर की आंगन में इस रंगोली डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं। मोर के डिजाइन में यह रंगोली देखने में काफी यूनिक लग रहा है। इस रंगोली डिजाइन में कई रंगों का उपयोग किया गया है।

होली के मौके पर आप इस बेहतरीन कलरफूल रंगोली को भी बना सकते हैं। इस पर आप हैप्पी होली भी लिख सकते हैं। यह देखने में काफी बढ़िया लग रहा है।

होली के दिन गुलाल और रंग दोनों का उपयोग किया जाता है। इन दोनों के बगैर होली अधूरी मानी जाती है। यह रंगोली रंग और गुलाल को दर्शा रहा है। इसके साथ इस रंगोली पर होली है लिखा है। इसके साथ ही इस रंगोली पर बाल्टी और पिचकारी भी बना है, जो काफी यूनिक लग रहा है।

होली के दिन आप इस फूलों के डिजाइन में रंगोली को बना सकते हैं। यह देखने में काफी बढ़िया लग रहा है। साथ ही इसको आसानी से आप बना भी सकते हैं। आगे पढ़िए- Women’s Day 2025 पर ऑफिस में दिखना है क्लासी? जेनेलिया डिसूजा के इस स्टाइल को करें फॉलो