होली एक ऐसा त्याहोर है जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। इसे हमारे देश में रंगों के जरिए मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। जहां हर कोई होली के खुमार में डूबने को आतुर रहता है वहीं इस दिन लोग अपने घर को भी आकर्षक बनाते हैं। जिससे घर में आने वाले मेहमान आपसे इंपेस हुए बिना ना रह पाएं। इसलिए बहुत से घरों में एंट्री पर खूबसूरत रंगोली बनाकर मेहमानों का स्वागत किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के द्वार पर बनी रंगोली से अच्छी किस्मत आती है। वैसे तो आमतौर पर हर त्योहार में रंगोली बनाई जाती है। लेकिन रंगो के त्योहार होली पर इसका महत्व और बढ़ जाता है। तो इस बार होली पर ना केवल खूब रंग उड़ाए बल्कि अपने अंदर की क्रिएटिविटी को भी बाहर निकालें और सभी को अपने हुनर से चकित कर दें। हम आपके लिए लाएं हैं आसान और ट्रेंडी रंगोली के डिजायन जिनसे आप हर किसी को अपनी तारीफ करने के लिए मजबूर कर देंगे।

(Image Source: Web)

कलरफुल सेंटर सर्कुलर डिजायन- अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है तो यह आपके लिए आसान डिजायन हो सकता है। इसके लिए आपको ढेर सारे सर्किल चाहिए जिसमें आप अलग अलग रंग भर सकते हैं। रंगोली के केंद्र में बने सर्कल में तीन-चार कलर के मिश्रण को भरें। सभी सर्किल की बाउंड्री को व्हाइट कलर से हाइलाइट करें जिससे कि वो अलग ही नजर आए।

(Image Source: Web)

फ्लोरल रंगोली- यह रंगोली थोड़ी कठिन लग सकती है। लेकिन अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे तो यह केवल एक बड़ा सा फूल है जिसपर बड़े बड़े पत्ते और मल्टीकलर वाली पंखुड़ियां बनी हुई हैं। हर पंखुड़ी पर कमल का फूल बनाएं। व्हाइट कलर से इसकी बाउंड्री बनाएं।

(Image Source: Web)

8 पंखुड़ी वाले फूलों वाला डिजायन- इस रंगोली के अंदरुनी भाग में 8 पंखुड़ियों वाला फूल बनाएं। जिनके बीच में सेमी सर्कल वाली पंखुड़ी बनाएं। इसके बाद बड़ी आउटलाइन बनाकर 8 पंखुड़ी बनाए और इसे कलश (एक लोटा जिसके ऊपर नारियल रखा जाता है और इसे त्योहार में प्रयोग किया जाता है) के आकार में खींचे। इन फूलों के बीच में ओम का चिह्न बनाएं।

(Image Source: Web)

बीच में भगवान वाला रंगोली डिजायन- इस रंगोली के लिए सबसे पहले तीन सर्कल बनाएं। बीच वाले सर्कल में भगवान बनाएं। उसके बाद वाले में फूल वाला डिजायन और आखिरी वाले सर्कल में छोटे छोटे बॉक्स बनाएं। हर बॉक्स में अलग अलग रंग भरें। आप इसे थोड़ा और इंप्रेसिव बनाना चाहती हों तो आखिरी वाले गोले के बाहर फूल या पंखुड़ी बना सकते हैं।

(Image Source: Web)

पारंपरिक रंगोली डिजायन- यह वाला रंगोली डिजायन ज्यादातर प्रयोग किया जाता है। इसमें ज्योमैट्री के हर शेप को इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए काफी प्रैक्टिस चाहिए और साथ ही कलर सेंस भी।