होली के त्योहार का असली मजा दोस्तों परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही आता है। होली के मौके पर होने वाली मस्ती और भाग के साथ नाच गाने से इस त्योहार का मजा और बढ़ जाता है। होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां और प्यार लेकर आता है। होली का त्योहार अपनों को अपनों के और करीब लेकर आता है। होली के मौके पर रंग और गुलाल लगाकर सारे गिले शिकवे मिट जाते हैं। भारत में होली के त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है, जैसे लट्ठमार होली। लट्ठमार होली की ब्रज में खेली जाती है। होली के त्योहार को भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम के रुप में देखा जाता है। लट्ठमार होली में नंद गांव के पुरूष और बरसाना गांव गोपियां हिस्सा लेती हैं। नंद गांव के पुरूष टोलियों में इस दिन बरसाने में होली खेलने पहुंचते हैं और महिलाएं उन्हें लट्ट से मारती हैं और पुरूष खुद को बचाते हैं। लेकिन होली खेलने की यह प्रक्रिया मस्ती मजाक के साथ होती है। होली के मौके पर कुछ लोग अपने परिवार और दोस्तों से दूर भी हो सकते हैं। इसलिए वह लोग होली के इस मौके पर इन प्यारे-प्यारे मैसजों के साथ इस रंगीन पर्व की शुभकामनाएं देने के इन खास संदेशों को भेज सकते हैं।
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
पुर्णिमा का चांद, रंगों की डोली
चांद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग बिरंगी होली।
ये रंगों का त्योहार आया है
साथ अपने खुशियां लाया है
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग
सबसे पहले भिजवाया है।
हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली।
होली का रंग कुछ पलों में धुल जाएगा
पर दोस्ती और प्यार का रंग नहीं धुल पाएगा
यही तो है असली रंग हमारी जिदंगी के
जितना रंगों उतना गहरा होता ही जाएगा।
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
प्यार के रंग से भरो पिचकारी
ये रंग न जाने कोई बोली
आप को मुबारक हो होली।
होली को प्राचीन हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है। ऐसे प्रमाण मिले हैं कि ईसा मसीह के जन्म से कई सदियों पहले से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का वर्णन जैमिनि के पूर्वमीमांसा सूत्र और कथक ग्रहय सूत्र में भी है। प्राचीन भारत के मंदिरों की दीवारों पर भी होली की मूर्तियां मिली हैं। विजयनगर की राजधानी हंपी में 16वीं सदी का एक मंदिर है। इस मंदिर में होली के कई दृश्य हैं जिसमें राजकुमार, राजकुमारी अपने दासों सहित एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं।

