Mojito Drink for Holi 2025: होली का त्योहार धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन लोग जमकर मस्ती करते हैं। जगह-जगह होली पार्टी का भी आयोजन किया जा रहा है। होली पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशी में डांस करते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करते समय कई लोग एल्कोहल का सेवन करके होली के रंग को बेरंग कर देते हैं। त्योहार को अच्छे से मनाने के लिए आप अन्य दूसरे विकल्पों का भी चुनाव कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी बल्कि होली का लुत्फ भी आप उठा पाएंगे। यहां हम आपके लिए ऐसी खास ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप बेहद आसानी से अपने घर में तैयार कर पाएंगे। इसमें आपको सोडा में मिलाने के लिए बेहद सस्ती चीज की जरूरत होगी। ये चीज आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। शेफ कुणाल कपूर ने इसकी रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
होली पर बनाएं अमरूद मोजिटो ड्रिंक
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
-अमरूद
-सोडा
-नींबू जूस
-भुना जीरा
-काला नमक
-काली मिर्च पाउडर
-पुदीना
-चीनी
-बर्फ
ऐसे झटपट बनाएं अमरूद मोजिटो ड्रिंक
- मोजिटो ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर चीनी, नींबू का रस मिलाएं।
- साथ ही इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक, पुदीना और काली मिर्च भी डालें।
- इसमें अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से बर्फ के कुछ टुकड़े डालें। सभी चीजों को पीसकर निकाल लें।
- आखिरी में इसमें सोडा मिलाएं। आपकी अमरूद मोजिटो ड्रिंक तैयार है।
यहां जानिए अमरूद मोजिटो ड्रिंक पीने के फायदे (Guava mojito juice benefits)
अमरूद न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है। बल्कि इसे खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं।
होली वाले दिन सुबह इसे पीने से आप दिनभर हाइड्रेट रहेंगे। साथ शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होता रहेगा। होली पर पकवान खाने के बाद भी पेट सही रहेगा।
इसे पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही मेटाबोलिज्म तेज होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
