होली सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को दो दिन मनाया जाता है। होली रंगों के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। इस साल होली 9 से 10 मार्च के बीच मनाई जाएगी। पहले दिन को छोटी होली और होलिका दहन के रूप में जाना जाता है, दूसरे दिन को रंगों वाली होली, धुलेटी और धूलिवंदन के रूप में जाना जाता है। होली के दिन बच्चे, बड़े या बुजुर्ग, हर कोई रंगों का आनंद उठाता है। लेकिन रंग खेलते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। आंखों को रंगों से बचाने की जरूरत होती है, वरना रंगों में मौजूद केमिकल्स आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। रंगों से आंखों को बचाने के लिए आप कुछ आसान से टिप्स को फॉलो जरूर करें-
आंखों को रब ना करें: आंखों में रंग चला जाए तो ध्यान रहे कि आंखों को रब ना करें। ऐसा करना आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। आंखों को रब करने के बजाय, सूखे कपड़े से आंखों को साफ करें। इससे रंगों से इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं होता है।
आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें: सभी आई ड्रॉप एक समान नहीं होते हैं और कभी-कभी गलत आई ड्रॉप का उपयोग करने से नुकसान हो सकता है। आंखों से रंग निकालने के लिए आप लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का उपयोग कर सकते हैं। आई ड्रॉप्स का उपयोग करते समय, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वह एक्सपायरी डेट के ना हों।
शांत रहें: आंखों में रंग चले जानें पर घबराएं नहीं। शांत रहें और सूखे कपड़ें से हल्के हाथों से पोछें। यह आपके आंखों को नुकसान होने से बचाने में मदद करेगा और आंखों से आसानी से रंग भी निकाल देगा।
कॉन्टैक्ट लेंस ना लगाएं: होली खेलते वक्त कॉन्टैक्ट लेन्स बिल्कुल भी ना लगाएं। यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। होली के रंग आंख में जानें पर इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। इसलिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बजाय चश्मा लगाएं, ताकि आंखों को कोई नुकसान ना पहुंचें।