दक्षिण भारतीय खाने में इडली, डोसा, सांभर आदि काफी मशहूर हैं। देश के हर इलाके में ये व्यंजन बनाए जाते हैं। अलग तरह के स्वाद और पाक विधि होने की वजह से साउथ इंडियन डिश हर जगह काफी पसंद की जाती है। ऐसी ही एक साउथ इंडियन डिश और है जिसे उत्तपम कहा जाता है। यह डोसे के तरह की ही एक डिश है जिसे बनाने में चावल, धुली, उड़द की दाल और मेथी के बीजों का प्रयोग किया जाता है। हैवी स्नैक्स की जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप भी दक्षिण भारतीय खाने का शौक रखते हैं या फिर आज अगर आपका साउथ इंडियन डिश खाने का मन है तो उत्तपम की पाक विधि जरूर पढ़िए। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

उत्तपम बनाने की सामग्री-

2 कप पिसे हुए चावल
1/2 कप धुली उड़द
1/2 चम्मच मेथी के बीज
2 चम्मच नमक
गर्म तवा
तेल

बनाने की विधि- उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले चावल, दाल और मेथी के बीज को पांच से छह घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब इन्हें नमक और पानी के साथ बारीक पीस लें। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। खमीर उठने के लिए पांच-छह घंटे रख दें। तवा गर्म करके उसे चिकना करने के लिए तेल डाल दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उस पर हल्का पानी छिड़कें और एक कप मिश्रण उस पर डालें। उसे हल्का फैलाएं। जब किनारे हल्के से भूरे होने लग जाएं तो उसके चारों ओर तेल डाल दें। अब ऊपर वाली साइड को पलट कर उल्टा कर दें और दोनों तरफ से सिकने दें। उत्तपम को दोनों तरफ से सेंकने के बाद उसके बारीक कटा ऊपर प्याज, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च डाल लें।