Hindi Diwas History, Importance, and Significance: हिंदी भाषा दुनिया की खास भाषाओं में से एक है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार हिंदी हमारे देश की राजभाषा है। भारत के इतिहास में पहली बार जनभाषा को राजभाषा का दर्जा स्वतंत्र भारत की संविधान सभा में 14 सितंबर 1949 को दिया गया था। हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जो पूरे भारत में किसी ना किसी रूप में लिखी-पढ़ी और बोली जाती है। हिन्दी भाषा भारत के जन-गण की भाषा रही है। इस भाषा के महत्व और उसको बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (national hindi day) मनाया जाता है।

हिंदी भाषा हमारे देश की आधिकारिक भाषा के रूप में जानी जाती है। हिंदी भाषा आज विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या 78 फीसदी है जबकि दुनिया में 64 करोड़ लोग हिंदी भाषा को जानते हैं उसको समझते और बोलते हैं। आइए जानते हैं कि हिंदी दिवस मनाने की शुरूआत कब और क्यों हुई और इस दिन का क्या महत्व है।

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

हिंदी भाषा के महत्व को बरकरार रखने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए इस दिन हिंदी भाषा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस को पूरे एक सप्ताह तक सेलिब्रेट किया जाता है जिसे हिंदी पखवाड़ा के नाम से जाना जाता है। इस दिन को मनाने के लिए स्कूल से लेकर कॉलेज तक में हिंदी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हमारे देश में हिन्दी को संविधान सभा ने 14 सितम्बर, 1949 को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया है, इसीलिए हमारे देश में हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिंदी दिवस का महत्व

14 सितंबर यानि हिंदी दिवस का दिन हिंदी भाषा के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देना और उसे सम्मान देना है।

हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई

सन 1953 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संसद में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी जिसके बाद से हर साल 14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है।

हिंदी दिवस का इतिहास और महत्व

हिंदी दिवस का इतिहास 14 सितंबर 1949 से शुरू होता है, जब भारतीय संविधान के तहत हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। हिंदी भाषा भारत में विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस भाषा को समझते और बोलते हैं।

हिंदी दिवस मनाने का मुख्य महत्व भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता में हिंदी भाषा के योगदान को पहचानना और सम्मान देना है। हिंदी दिवस भारत की भाषाई विविधता को बढ़ावा देने और महत्व देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन भारत की भाषाई विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।