Hindi Diwas 2019: देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। बता दें कि 1949 में इसी दिन हिंदी को भारतीय गणतंत्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था। 14 सितंबर 1949 को हिंदी के स्कॉलर बेहर राजेंद्र सिम्हा का 50वां जन्मदिवस था। राजेंद्र वह शख्स थे, जिन्होंने देश की 22 प्रमुख भाषाओं में से हिंदी को आधिकारिक दर्जा देने पर जोर दिया था। हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं हिंदी के बारे में 5 ऐसे फैक्ट, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।

हिंदी दिवस पर होते हैं कई कार्यक्रम: गौरतलब है कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस को लेकर काफी तैयारियां की जाती हैं। साथ ही, कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से हिंदी भाषा का मान बढ़ाने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाता है।

यहां पढ़ें हिंदी से संबंधित 5 ऐसे फैक्ट, जो आप नहीं जानते होंगे।

1. हिंदी शब्द फारसी शब्द हिंद से बना है, जिसका अर्थ होता है सिंधु नदी की भूमि।

2. बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने 1881 में उर्दू की जगह हिंदी को आधिकारिक भाषा घोषित किया था।

3. दुनिया का पहला हिंदी टाइपराइटर 1930 में बनाया गया था।

4. हिंदी को काफी आसान भाषा माना जाता है। इसे फॉनेटिक भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है कि आप जो पढ़ते हैं, उसका उच्चारण भी कर पाते हैं। यह अंग्रेजी समेत अधिकांश भाषाओं से बिल्कुल अलग है, क्योंकि हिंदी में प्रतीकों व आवाज के माध्यम से सीधा कनेक्शन जोड़ा जा सकता है।

5. हिंदी में हर वक्त शब्द लिखना आसान है, जिसे बोला जाता है। यह दुनिया की सबसे मशहूर भाषा अंग्रेजी में भी मुमकिन नहीं है।