शादी का मौका हो और लुक रॉयल न लगे, तो ऐसा कैसे हो सकता है। ब्राइडल या वेडिंग फंक्शन के लिए सही ज्वेलरी का चुनाव आपके पूरे आउटफिट को खास बना देता है। खासतौर पर हैवी नेकलेस आपके लुक को सबसे अलग बनाते ही हैं, साथ ही आपको दूसरों से अलग और बेहद एलिगेंट दिखाने में भी मदद करते हैं।

वहीं, आज के समय में मार्केट में कई तरह के ट्रेंडी और यूनिक हैवी नेकलेस डिजाइन देखने को मिल जाते हैं, जो ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देते हैं। ये नेकलेस शादी में पहनने पर सबकी नजरें आपकी ओर खींच लेते हैं और आपके लुक को एक रॉयल फिनिश भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने वेडिंग लुक को यादगार बनाना चाहती हैं, तो ट्रेंडी हैवी नेकलेस डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आप यहां हैवी नेकलेस के कुछ डिजाइन देख सकती हैं।

photo Source- Pinterest

कुंदन डायमंड नेकलेस

शादी के मौके पर पर इस हैवी कुंदन नेकलेस ब्राइडल लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बारीक डायमंड कट स्टोन्स और ड्रॉप डिजाइन इसे बेहद एलिगेंट बनाते हैं। लहंगा या हैवी गाउन के साथ यह नेकलेस दुल्हन की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है।

photo Source- Pinterest

ग्रीन स्टोन लेयर्ड हैवी नेकलेस

शादी के लिए आप ग्रीन स्टोन लेयर्ड हैवी नेकलेस को आप ट्राई कर सकती हैं। यह हैवी नेकलेस ट्रेडिशनल और रॉयल लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसमें कई लेयर और बड़ा सेंट्रल पेंडेंट इसे बेहद ग्रैंड बनाता है।

photo Source- Pinterest

एंटीक फिनिश वाला यह कुंदन नेकलेस पारंपरिक ज्वेलरी का शानदार उदाहरण है। बड़े ग्रीन स्टोन और ड्रॉप शेप डिजाइन इसे बेहद खास बनाते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर ब्राइडल और फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट है।

photo Source- Pinterest

मल्टीकलर स्टोन और कुंदन वर्क से सजा यह ब्राइडल नेकलेस बेहद रिच और यूनिक लगता है। इसमें ग्रीन और पिंक स्टोन का कॉम्बिनेशन इसे अलग पहचान देता है। आप इसे हैवी लहंगा के साथ ट्राई कर सकती हैं।

photo Source- Pinterest