Heat Wave Safety Tips: देश के कई हिस्सों में पारा पर धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। कई जगहों पर तो तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। ऐसे में आने वाले दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। गर्मी के मौसम में गर्म हवा और लू के कारण कई तरह की परेशानी होने का खतरा रहता है। हालांकि, इससे बचने के लिए आप कुछ आसान बातों का ध्यान रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको उन सभी चीजों के बारे में बताएंगे जिसको आप घर से बाहर निकलने से पहले फॉलो कर सकते हैं।

गर्मी और लू से बचने के क्या उपाय हैं?

हल्के और ढीले कपड़े पहनें

गर्मी के मौसम में हल्के रंग के सूती के कपड़े पहनें। यह पहनने में काफी आरामदायक होता है। हल्का कपड़ा पहनने से शरीर में हवा लगती रहती है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो फुल स्लीव शर्ट जरूर पहनें। आप सिर पर टोपी भी लगा सकते हैं। इससे धूप सीधे सिर पर नहीं लगेगी।

दोपहर के समय नहीं निकलें बाहर

गर्मी के मौसम में जब तक जरूरी न हो तब तक घर से बाहर कम ही निकलें। सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलें। दोपहर 12 से लेकर शाम के चार बजे तक गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में इस दौरान लू भी चलती है। लू के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

भरपूर मात्रा में पिएं पानी

घर से बाहर निकलने से पहले आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आप पानी के अलावा नारियल पानी, छाछ, लस्सी या फिर बेल का शरबत भी पी सकते हैं। आप पानी की बोतल भी अपने साथ में रख सकते हैं।

गर्मी से बचने के उपाय

  • बाहर निकलने से पहले आप सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें।
  • खाने में ठंडी चीजों का सेवन करें। इससे आप नेचुरली हाइड्रेटेड रहेंगे।
  • बाहर से घर तुरंत आने के बाद ठंडा पानी न पिएं। इससे गले में खराश या सर्दी हो सकती है। अगर अधिक प्यास लगी हो तो आप सबसे पहले नर्मल पानी पिएं।

आगे पढ़िएः तेजी से वेट लॉस करना है तो पिएं इस सब्जी का जूस, यहां जान लें बनाने की विधि और पीने के फायदे