Best Breakfast Superfoods: हम सभी जानते हैं कि दिन का सबसे पहला आहार यानि नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए। लेकिन हम में से अधिकतर लोग सुबह को उठकर सोचते हैं कि क्या खाना उचित होगा। कुछ लोग तो जल्दबाजी में केवल ब्रेड और बटर खाकर ही घर से काम पर निकल जाते हैं। इसके पीछे एक कारण ये भी होता है कि लोगों को सुपरफूड्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है। लोगों का सोचना है कि सुपरफूड्स बहुत महंगे होते हैं। हालांकि ऐसा है नहीं। आप नाश्ते में कुछ ऐसे सुपरफूड्स खा सकते हैं जो महंगे नहीं हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं नाश्ते में किन सुपरफूड का सेवन करना बेहतर होता है।

फ्लैक्स सीड:
फ्लैक्स सीड नाश्ते में खाने के लिए अच्छा सुपरफूड है। यह आपको वजन कम करने में भी मदद करता है। इन छोटे बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आप अधिक भोजन खाने से बचते हैं। आप ओटमील के साथ एक चम्मच फ्लैक्स सीड मिलाकर इनका सेवन कर सकते हैं।

पिस्ता:
बहुत लोगों को पिस्ता खाना पसंद होता है। यह स्वादिष्ट सुपरफूड आपके नाश्ते को स्वस्थ बनाने के लिए बेहतर है। पिस्ता में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और पोटेशियम और विटामिन के प्रचुर मात्रा में होते हैं। पोटेशियम हमारे शरीर में रक्त संचार को सही रखने में मदद करता है।

बेरी:
अगर आप अपने नाश्ते को स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाना चाहते हैं तो बेरी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी आदि में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है जो शरीर को बाहरी वायरस से रक्षा करता है। आप इनका सेवन सुबह नाश्ते में करके खुद को फिट रख सकते हैं।

केला:
केला काफी लोकप्रिय फल है और इसका सेवन अक्सर लोग सुबह नाश्ते में करते हैं। नाश्ते में केले का सेवन करने से आपको दिनभर के लिए जरुरी उर्जा तो मिलती ही है, साथ ही आप दिनभर स्वस्थ महसूस करते हैं। केले में विटामिन सी, पोटेशियम, डाइटरी फाइबर, कॉपर और विटामिन बी-6 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व आपके शरीर की जरुरत को पूरा करते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)