Gajar ki roti kaise banti hai: सर्दियों में बाजार में लाल-लाल ताजी मीठी गाजर आराम से मिल जाती है। अमूमन लोग इसे सलाद में खाना पसंद करते हैं। वहीं इससे बनने वाले गाजर के हलवे के तो ज्यादातर सभी लोग दीवाने होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है गाजर की रोटी भी बनाई जा सकती है। जी हां, ये न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। गाजर वेट लॉस के लिए शक्तिशाली घटक है।
इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है जबकि यह फाइबर से भरी होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। इससे न केवल आपको बार-बार कुछ खाने का मन करेगा और साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। आइए जानें ग्लूटेन फ्री गाजर की रोटी बनाने की रेसिपी। गाजर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। गाजर की रोटी को आप अपनी पसंद की किसी भी करी के साथ या सिर्फ दही या अचार के साथ परोस सकते हैं। यह बच्चों के लंच बॉक्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
गेहूं का आटा (अट्टा) – 4 कप
गाजर – 3 नग (छिलके उतारकर कद्दूकस की हुई)
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन – 1/2 बड़ा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी
घी/तेल – पराठे पर लगाने के लिए
गाजर की रोटी कैसे बनाते हैं?
इसे बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में पानी और सूखे मिश्रण को छोड़कर बाकी सभी सामग्री डाल दें। इसके बाद धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए आप नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे पर तेल की पतली परत लगाएं। इसके बाद इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। अब आटे को एक समान भागों में बांट लें। फिर रोटी के बेस पर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें। अब बेलन की मदद से इन्हें पतला-पतला बेल लें। फिर तवा गर्म करें। रोटी को अच्छी तरह से पकाएं। इसे आप तवे पर पचाने के बाद सीधा गैस पर भी सेंक सकते हैं या फिर तवे पर भी पलट-पलट कर पका सकते हैं। इसे किसी भी करी, अचार या दही के साथ परोसें।
