देवदार के पेड़ का इस्तेमाल बहुत सारे लोग क्रिसमस के मौके पर घर को सजाने के लिए करते हैं। देवदार सर्दियों के मौसम में उगने वाला पौधा है। आकार में त्रिशंकु लगने वाला यह पेड़ देखने में तो सुंदर होता ही है साथ ही इसकी लकड़ी भी काफी उपयोगी होती है। ठंडी जगह पर विशेष रुप से उगने वाले इस पेड़ के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि क्या कुछ है देवदार के बीजों के स्वास्थ्य लाभ।

1.आंखों की रोशनी बढ़ती है- आंखों की रोशनी उम्र के साथ-साथ कम होती जाती है। लेकिन देवदार के बीजों में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है।

2. डायबिटीज की समस्या के लिए कारगर- डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए भी यह काफी लाभकारी होता है। देवदार के बीज ग्लूकोज और बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए काफी मददगार होते हैं ।

3. दिल के लिए फायदेमंद- देवदार के बीजो में विटामिन ई और विटामिन के पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

4. बालों के लिए फायदेमंद- देवदार के बीजों में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है इनका सेवन करने से बाल खूबसूरत बनते हैं। मसल्स बनाने के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।

5.हड्डियां मजबूत बनती है- देवदार के बीज में कैल्शियम भी होता है इसलिए इनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। देवदार के बीजों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।