खट्टा-मीठा जामुन आजकल बाजारों में आसानी से मिल जाता है। कई तरह के गुणों से लैस इस जामुन को खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। वैसे तो हर फल आपकी डाइट में शामिल होना चाहिए लेकिन अगर आप जामुन को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि बड़े काम का है ये जामुन।
जामुन डाइजेशन बढ़ाता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
शुगर या डायबिटीज के इलाज के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शुगर पेशेंट जामुन की गुठलियों को सुखाकर, पीसकर पाउडर खाएं तो शुगर लेवल नॉर्मल रहता है।
जामुन में कैंसर फाइटिंग क्वालिटी भी पाई जाती हैं। कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के बाद जामुन खाना चाहिए, इससे फायदा होता है।
जामुन खाने से पथरी में फायदा होता है। जामुन की गुठली के पाउडर को दही के साथ मिलाकर खाने से पथरी में फायदा होता है।
मुंह में छाले होने पर जामुन के रस से फायदा होता है।
लूज मोशन होने पर जामुन के रस को सेंधानमक के साथ खाने से आराम मिलता है।
पिंपल होने पर जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लीजिए। इस पाउडर में रात को सोते समय गाय का दूध मिलाकर चेहरे पर लगाइए, सुबह ठंडे पानी से धो लीजिए।
जामुन की छाल को बारीक पीसकर हर रोज दांत साफ करने से दांत मजबूत और प्रॉब्लम फ्री होते हैं।
एसिडिटी होने पर जामुन का भूना हुआ चूर्ण और काला नमक के साथ कीजिए, एसिडिटी खत्म हो जाएगी।