Bad nightmare Foods: क्या आपको भी अक्सर बुरे सपने आते हैं? अगर हां तो क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? सपनों के कारण सबसे अधिक नींद प्रभावित होती है और पूरी नींद ना होने पर स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ती है। बुरे सपनों के कारण लोगों की नींद उड़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बुरे सपनों के पीछे आप क्या खाते हैं वह भी होता है। बहुत से ऐसे फूड्स होते हैं जिन्हें यदि आप सोने से पहले खाते हैं तो आपको बुरे सपने आ सकते हैं। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि सोने से पहले क्या खाने से बुरे सपने आते हैं।

आइसक्रीम:
सोने से पहले आइसक्रीम खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म शिफ्ट हो सकता है जो बदले में मस्तिष्क की गतिविधि को बढ़ा सकता है। आपका मस्तिष्क एक संघर्ष मोड में आ जाता है जो यह नहीं जानता है कि अतिरिक्त ऊर्जा के साथ क्या करना है, इससे बुरे सपने आते हैं।

एल्कोहल:
सोने से पहले एल्कोहल, बीयर और अन्य ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से गहरी नींद में पड़ना मुश्किल हो जाता है। नींद पर एल्कोहल के प्रभाव को समझने के लिए किए गए एक अध्ययन के अनुसार, यह दावा किया गया था कि भले ही एल्कोहल एक सेडेटिव है, लेकिन रात के दौरान इसका प्रभाव तीव्र हो जाता है जिससे बुरे सपने आते हैं।

शुगरी फूड्स:
एक अध्ययन के अनुसार, लगभग 31 प्रतिशत लोगों में यह पाया है कि जो लोग रात को सोने से पहले शुगरी फूड्स खाते हैं उन्हें बुरे सपने आते हैं। मनोवैज्ञानिक यह भी बताते हैं कि कुकीज़, केक जैसे शुगरी फूड्स खाने से बुरे सपने आ सकते हैं।

चिप्स:
जंक फूड्स खाने आपके पाचन तंत्र में जलन पैदा हो सकती है, जिससे आपको आराम की नींद लेना मुश्किल हो जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, ऐसे में बुरे सपने आते हैं। लगभग 12.5% लोगों को चिप्स जैसे जंक फूड के सेवन के कारण ऐसा होता है।

(और Lifestyle News पढ़ें)