Mehndi ka rang kaise dark kare: हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त यानी मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन के लिए महिलाएं काफी दिनों पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। व्रत-उपवास के सामग्री के साथ-साथ परिधानों से लेकर साज-सज्जा के लिए भी खास प्रबंध किए जाते हैं। तीज-त्योहार पर महिलाएं शगुन के तौर पर हाथ-पैरों में मेहंदी भी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप भी हरतालिका तीज से पहले सोमवार को मेहंदी लगा रही हैं तो कुछ टिप्स फॉलो करें। इनसे आपके हाथों पर सुर्ख हिना का रंग बिखर जाएगा।

लौंग

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल करें। इससे आपको रंग गाढ़ा करने में मदद मिलेगी। इसके लिए एक तवे पर 5 से 6 लौंग डालें और उन्हें गर्म करें। इसके बाद जैसे ही लौंग से धुआं निकलने लगे तो मेहंदी लगे हाथों को थोड़ा दूरी से धुएं के पास लेकर जाएं। धुएं से हाथों को सेंकने की कोशिश करें। इससे मेहंदी का रंग गहरा होने लगेगा।

मेहंदी का तेल

मेहंदी का रंग काला करने के लिए आप बाजार से मिलने वाले मेहंदी का तेल अप्लाई कर सकते हैं। इसे मेहंदी लगावने से पहले हाथों पर लगाकर मसाज की जाती है। इसके बाद मेहंदी लगवाई जाती है। ऐसा करने से बाद में मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाता है।

चाय पत्ती का पानी

चाय की पत्ती के पानी के जरिए भी आप मेहंदी के रंग को गहरा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चाय की पत्ती को पानी में उबालकर छान लें। अब तैयार पानी को हल्का ठंडा होने दें। इस पानी को भी कॉटन की मदद से मेहंदी वाले हाथों पर लगाएं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: हरतालिका तीज 2025 पर नई दुल्हन जैसे नजर आएंगे हाथ जब करेंगी मेहंदी का शगुन, इस बार ट्राई करें ब्राइडल स्टाइल मेहंदी