Hartalika Teej 2025 Alta Design: हरतालिका तीज का व्रत इस साल में 26 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। शादीशुदा जीवन में सुख-सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार करके पूजन करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप हरतालिका तीज पर आप भी पांव में महावर यानी आलता लगाकर शगुन जरूर करें। इसे शुभ बताया जाता है। ऐसे में यहां से आप हरियाली तीज 2025 आल्ता डिजाइन सेव कर सकते हैं।

साड़ी संग लगाएं पूरे पैरों की आलता डिजाइन-New Full Feet Alta design with Anklet
अगर आप तीज पर हैवी साड़ी पहन रही हैं तो आप इसके साथ पूरे पैरों में मोटे डिजाइन में आलता डिजाइन लगा सकते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगती है। इसमें पैरों की ऊंगलियों को भी लाल रंग के महावर से सजाया जाता है।



तीज पर लगाएं बंगाली आलता डिजाइन-Bengali Alta design on leg
हरतालिका तीज पर आप इस बार बंगाली आलता डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आलता लगाने के बाद उसके आसपास सफेद कुमकुस से डिजाइन बनाई जाती है। जो देखने में बहुत सुंदर लगती है। इसमें आप अपनी क्रिएटिविटी के हिसाब से कोई भी डिजाइन बना सकते हैं।

सिंपल दिखाने के लिए ट्राई करें मिनिमल आलता डिजाइन-Minimal alta design
अगर आप सिंपल लुक चाहते हैं तो आपको मिनिमल आलता डिजाइन लगानी चाहिए। इसे लगाना न केवल आसान है बल्कि ऑफिस में जाने वाली महिलाएं भी इसे लगा सकती हैं। इसमें आलका की मोटाई को कम रखा जाता है।