हर साल हरतालिका तीज अगस्त या सितंबर के महीने में मनाया जाता है। इस साल 1, 2 सितंबर को हरतालिका तीज सेलिब्रेट किया जाएगा। महिलाएं हरतालिका तीज के मौके पर हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी (Mehandi Design) लगाने का अपना एक अलग महत्व होता है। इसका अपना एक धार्मिक महत्व भी है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के नाम समर्पित किया जाता है। इस साल पंचांग की गणना के अनुसार तृतीया तिथि का क्षय हो गया है यानी पंचांग में तृतीया तिथि का मान ही नहीं है। इस दिन हर सुहागन महिला अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य रक्षा के लिए व्रत रखती हैं। इस साल हरतालिका तीज 1 और 2 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। इसकी शुभ तिथि 1 सितंबर दिन रविवार को सुबह 8 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 2 सितंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर खत्म हो जाएगी।

महिलाएं तीज के मौके पर मेहंदी लगाने को शुभ मानती हैं। बाजार में मिलने वाली मेहंदी काफी ट्रेंडिंग होती हैं लेकिन सेहत और स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इसलिए आप खुद घर पर मेहंदी बनाएं और खुद से इसे अपने हाथों पर लगाएं। इस खास मौके पर महिलाएं साज-श्रृंगार भी करती हैं। हाथों में मेहंदी लगाना तो एक ट्रेंड रहता है। इस खास मौके पर आप यहां से मेहंदी की अच्छी और खूबसूरत डिजाइन्स ले सकते हैं-

Source: Instagram
Source: Instagram
Source: Instagram
Source: Instagram
Source: Instagram
Source: Instagram
Source: Instagram