Alta design: सावन का महीना अपने साथ कई सारे तीज-त्योहारों की खुशियां लेकर आता है। इनमें से एक है हरियाली तीज। इस साल यह त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इसे सिंधारा तीज, छोटी तीज, श्रावण तीज या सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-सम्पन्नता के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे जीवन साथी को पाने और विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए यह व्रत करती हैं।
ऐसे में अगर आप भी ये व्रत करने वाली हैं तो यहां हम आपके लिए महावर यानी आलता की बेहद सुंदर डिजाइन लेकर आए हैं। अगर आपको मेहंदी लगाने का समय नहीं मिला है तो आप झटपट आलता से अपने हाथ और पैरों पर सुंदर डिजाइन बना सकती हैं। इससे बिना मेहंदी के भी आपके हाथ-पांव बेहद सुंदर नजर आएंगे। सुहागिन महिलाएं तो हरियाली तीज पर जरूर आलता लगाएं ये बेहद शुभ माना जाता है।

बंगाली स्टाइल आलता डिजाइन | Feet alta design bengali
पैरों में लगाने के लिए यहां एक-दो नहीं बल्कि 25 बंगाली स्टाइल आलता डिजाइन्स दी गई हैं। जिन्हें आप हरियाली तीज समेत किसी भी तीज-त्योहार या पूजा पाठ में लगा सकती हैं।


डिजाइनर आलता डिजाइन-Designer Alta design on leg
अगर आप पैरों में लगाने के लिए कोई डिजाइनर आलता डिजाइन्स खोज रहे हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट रहेंगी।

न्यू फुल फीट आलता डिजाइन विद एनक्लेट | New Full Feet Alta design with Anklet
गोरे-गोरे पैरों में इस तरह के फुल फीट आलता डिजाइन भी आप ट्राई कर सकते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।


मिनिमल आलता डिजाइन | Minimal alta design
हाथों पर आप इस तरह के मिनिमल आतला डिजाइन लगा सकते हैं। अगर आपको मेहंदी लगाने का समय नहीं मिला है तो आप आलता से अपने हाथ सजा सकती हैं।

फ्रंट हैंड मेहंदी टाइप आलता डिजाइन | front hand mehndi type alta design
हाथों पर आगे की तरफ आप आलता से गोल डिजाइन बनाएं। इसके बाद उसे कुमकुम से सजाएं। ये देखने में बिल्कुल नई दुल्हन जैसा लुक देंगे।

बैक हैंड आलता डिजाइन | back hand alta design
तीज-त्योहार की तैयारी में अगर आपको हाथों पर मेहंदी लगाने का समय नहीं मिला है तो आप इस तरह से अपने हाथों को आलता से सजा सकती हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सावन में महिलाओं के हाथ-पांव की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये ट्रेंडी ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन, यहां देखिए Sawan Teej Mehndi Designs के सुंदर फोटो