Hariyali Teej 2025 Nail Art Designs: हरियाली तीज आने वाली है। सुहागिन महिलाएं तीज पर 16 श्रृंगार करके व्रत-पूजन करती हैं। सुंदर दिखने के लिए महिलाएं छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखती हैं। हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए इन दिनो नेल आर्ट कराने का ट्रेंड काफी चल रहा है। लेकिन महंगा होने की वजह से हर किसी के लिए बाहर जाकर नेल आर्ट कराना संभव नहीं है।
ऐसे में यहां हम आपको घर में ही हरियाली तीज के लिए बिल्कुल एक्सपर्ट की तरह नेल आर्ट करने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप बिना पार्लर में पैसे खर्च किए ही अपने नेल्स को सुंदर बना पाएंगी। आइए यहां देखें नेल आर्ट्स कुछ डिजाइन्स और उन्हें घर में करने का बेहद आसान तरीका।
टूथपिक (nail art with toothpick)

हरियाली तीज के लिए आप घर में टूथपिक से भी नेल आर्ट कर सकती हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने हॉफ नेल्स पर नेल पेंट लगाएं। फिर स्माइलिंग फेस या अपनी पसंद मुताबिक कोई भी डिजाइन बनाने के लिए टूथपिक के पिछले हिस्से को दूसरे कलर की नेल पॉलिश में डिप करके नाखूनों पर डॉट बनाएं। इसके बाद टूथपिक के अगले हिस्से से डिजाइन को पूरा करें।
ब्यूटी ब्लेंडर (nail art with beauty blender)

आप सोच रहे होंगे कि क्या बाकई में ब्यूटी ब्लेंडर से भी नेल आर्ट की जा सकती है तो जी हां। आप पुराने ब्यूटी ब्लेंडर से आकर्षक नेल आर्ट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। इसके बाद नेल पेंट से कलर कॉम्बीनेशन वाली दूसरी नेल पेंट को ब्लेंडर की टिप पर लगाकर नाखूनों पर टैप करते हुए छोटे गोले बनाएं। इसमें आप अलग-अलग कलर्स की नेल पेंट भी चुन सकती हैं।
ईयरबड्स (nail art designs with earbuds)

कान साफ करने वाले ईयरबड्स की मदद से भी आप ट्रेंडी नेल आर्ट के डिजाइन्स बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। इसके बाद ईयरबड्स पर किसी दूसरे रंग की नेल पेंट लगाकर नाखूनों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन बना लें।इसे आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी डिजाइन में तैयार कर सकती हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: नई नवेली दुल्हन जैसे दिखेंगे पांव जब पहनेंगी झांझरिया…चांदी-सोना छोड़िए इस बार ट्राई करें आर्टिफिशयल Payal Design