Hariyali teej 2024 mehndi design: हरियाली तीज इस बार 7 अगस्त को है। इस दिना महिलाएं और लड़कियां भी भगवान शंकर की पूजा करती है। सुहागिनों के लिए तो ये दिन और खास हो जाता है क्योंकि इस दिन वो 16 श्रृंगार करती हैं। ऐसे में महिलाएं महिलाएं हरे रंग की साड़ियां पहनती हैं, चूड़ियां पहनती हैं, पैरों में महावर लगाती हैं और हाथों में मेहंदी। ऐसे में हरियाली तीज (hariyali teej 2024 special) के मौके पर आप अपने हाथों पर गौरी-शंकर मेंहदी डिजाइन से सजा सकती हैं। इसमें आप इन डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं।

सेव करके रख लें ये गौरी-शंकर मेहंदी डिजाइन-Gauri shankar mehndi design for Hariyali teej 2024

शिवलिंग डिजाइन

आप अपनी हथेलियों पर शिवलिंग डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आप शिवलिंग बनाकर और उसके आसपास फूल और पत्तियां बना सकती हैं। आप पूरे हाथ को भरते हुए इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप शिवलिंग के आसपास त्रिशूल बनाकर भी इस डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।

ऊं और श्री डिजाइन

ऊं और श्री डिजाइन आसानी से आप बना सकती हैं। ऊं जहां शिव से जुड़ा हुआ होता है वहीं श्री गौरी से। ये संकेत है शिव और शक्ति का। तो आप ऊं और श्री डिजाइन को अपने हाथों पर लगाएं और आसपास फूल और पत्तियां बनाएं।

hariyali teej 2024 Shiv Mehndi design

महादेव-गौरी डिजाइन

महादेव-गौरी डिजाइन बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसमें आपको महादेव और गौरी को बनाना है और फिर उनके आसपास आप कुछ और डिजाइन्स भी ट्राई कर सकती हैं। जैसे बेल और पत्तियां।

अर्धनारीश्वर डिजाइन

अर्धनारीश्वर डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है। आपको करना ये है कि पहले हथेली के बीच में त्रिशूल बनाएं और उसके बाद एक तरफ महादेव और एक तरफ गौरी बनाएं। फिर आस-पास सजा दें। ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है।

तो इस बार आप इन मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर लगा सकती हैं और हरियाली तीज को पूरी तरह से खास बना सकती हैं। साथ ही आप सावन के दौरान यूं भी इस मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ अन्य डिजाइन्स को भी ट्राई कर सकती हैं जो आपको पसंद आए। तो इस सावन यूंही सूनी हथेली न रखें बल्कि मेहंदी लगाएं और अपने हाथों को सजाएं।