Hartalika Teej Bangle Set DIY: हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त यानी मंगलवार को सुहागिन महिलाएं रखेंगी। यह दिन न केवल महिलाओं के लिए विशेष होता है बल्कि नई नवेली दुल्हनों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग की परिधान पहनकर पूजा-पाठ करती हैं। अगर आप भी हरतालिका तीज पर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनने वाली हैं तो आपको लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्सेसरीज पर भी ध्यान देना चाहिए।
कई महिलाएं चूड़ी या कंगन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन के ग्रीन बैंग्लस और कंगन डिजाइन्स के आइडिया लेकर आए हैं। साथ ही इन्हें देखकर आप ये भी आइडिया लगा सकते हैं कि चूड़ी संग कंगन को मिलाकर किस तरह सेट तैयार किया जा सकता है। ताकि आपको परिधानों के साथ पारंपरिक लुक मिल सके।

हरतालिका तीज पर आप Green Bangles Chuda Set भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप प्लेटेड चूड़ी के साथ आप कड़े के साथ पहनें। इसमें स्टोन वाले कड़े भी सुंदर लगेंगे।

इसके अलावा आप गोल्ड प्लेटेड डिजाइन में चूड़ियों संग कंगन का सेट तैयार कर सकती हैं। ये आपको पारंपरिक लुक देने का काम करेंगे।

हरतालिका तीज पर इस तरह का Golden Metal Bangles का सेट तैयार कर सकती हैं।। इसके हरे रंग की चूड़ियों संग गोल्डन रंग की चूड़ियां मिलाई जाती हैं। इन्हें ऐसे भी पहन सकती हैं। हैवी लुक के लिए इनके साथ कड़ों को मिलाएं।

लटकन वाली ग्रीन बैंग्लस भी आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे। इसमें हरी चूड़ियों के बीच में लटकन वाले कंगन लगाएं। नई दुल्हनों के हाथ पर ये बहुत जंचेंगे।

गोल्ड पोल्का डॉट वाली चूड़ियां उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जिनको सिंपल लुक पसंद हैं। इन्हें सूट पर भी कैरी किया जा सकता है। ऑफिस जाने वाले के लिए ये परफेक्ट हैं।

सिंपल लेकिन यूनिक लुक के लिए आप Womens Silk Bangle Set पहन सकती हैं। अगर आप भारी भरकम डिजाइन का चूड़ी कंगन सेट नहीं पहनना चाहती हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: हरतालिका तीज पर करें पांव में महावर लगाने का शगुन, सेव कर लें ये Hartalika Teej 2025 Alta Design