Happy Women’s Day 2025 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: हर साल आठ मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इसको सेलिब्रेट किया जाता है। पहली बार साल 1908 में इसी दिन महिला दिवस को सेलिब्रेट किया गया था। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने साल 1975 में आठ मार्च को महिला दिवस मनाने की मान्यता दी थी।
महिला दिवस की बधाई संदेश
महिला दिवस के मौके पर आप अपनी पसंदीदा महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दे सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिसको आप यहां से चुनकर अपनी मां, बहन, बेटी और पत्नी सहित अपनी जिंदगी में मौजूद कुछ खास महिलाओं को बधाई संदेश भेज सकते हैं।
हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Women’s Day 2025
प्रेम अधूरा औरत के बिना
मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संसार अधूरा औरत के बिना।
विमेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
Womens Day 2025
नमन तुझे है आज की नारी,
अब तू नहीं रही बेचारी,
कर सकती तू सारे काम,
आज की नारी तुझे सलाम।
Happy Women’s Day 2025
नारी हर जान का तुम आधार हो,
नफरत भरी इस दुनिया में तुम ही तो प्यार हो।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई!
Happy Women’s Day 2025
नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उससे प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!