Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos in Hindi: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस बार अमावस्या 6 जून को पड़ रही है। ऐसे में कल यानी गुरुवार को वट सावित्री का पर्व मनाया जाएगा। इस खास दिन पर सुहागिनें खास तैयारियां करती हैं, खूब सजती-सवरती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजती हैं। इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ ऐसे ही संदेश लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
वट सावित्री व्रत पर भेजें ये शुभकामना संदेश-
वट सावित्री व्रत का ये पर्व लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ कि सुहागिन हर बार मनाएं ये त्योहार
सलामत रहें आप और आपका परिवार।

रखा है वट सावित्री का व्रत मैंने बस एक ख्वाहिश के साथ,
लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ।
सात जन्म का साथ मिले,
ऐसा जीवन मुझे खास मिले,
ना हो कोई ख्वाइश मेरी,
बस जब तुझे याद कंरू तू मेरे पास मिले।

सुख-दुःख में हम तुम हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सात जन्म पति-पत्नी बन आएंगे।

